वनप्लस 3 स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

वनप्लस 3 स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
विज्ञापन
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 को लेकर कयासों और अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। इस हैंडसेट के रेंडर इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। इसके अलावा एक टिप्सटर ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा किया है।

Upleaks नाम के एक टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस 3 में 64 बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा और यह फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, टिप्सटर खुद ही इन स्पेसिफिकेशन को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। ऐसे में इन्हें कयास से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं मौजूद है।

मोबाइल डैड वेबसाइट द्वारा जारी की गई एक अलग रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर दो तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें वनप्लस 3 के फ्रंट और रियर पैनल का बताया जा रहा है। तस्वीरों में दो फ्रंट फेसिंग स्पीकर और एक फ्रंट कैमरा नज़र आ रहा है। रियर कैमरे और फ्लैश की पोजीशन, वनप्लस 2 के डिजाइन से मेल खाती है। कंपनी का लोगो रियर पैनल के केंद्र में नज़र आ रहा है। रोचक बात यह है कि फ्रंट पैनल पर कोई कैपेसिटिव बटन नहीं है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी नदारद है।
 
oneplus 3 render leak mobile dad

गौरतलब है कि वनप्लस ने इस महीने की शुरुआत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 से इनवाइट सिस्टम हटाने का फैसला किया। कंपनी ने घोषणा की कि इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पिछले साल वनप्लस वन के लॉन्च के साथ सुर्खियों में आ गई। 21,999 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट कई यूज़र और एक्सपर्ट को पसंद आया। हालांकि, इनवाइट सिस्टम के कारण कई लोग परेशान हुए। कई यूज़र ने शिकायत की कि हैंडसेट खरीदने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »