अल्काटेल स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 13:39 IST
बर्लिन में चल रहे आईएफए 2016 ट्रेडशो कई कंपनियों जैसे अल्काटेल के लिए अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट पेश करने के लिए एक परफेक्ट प्लेटफॉर्म रहा है। कंपनी ने इस इवेंट में वीआर हेडसेट के अलावा कई स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे वियरेबल लॉन्च किए।

अल्काटेल ने आईएफए में 6 इंच स्क्रीन वाला 6 इंच वाला स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी ग्लास की कोटिंग दी गई है। इस नए स्मार्टफोन को टैबलेट की नई पॉप 4 सीरीज़ के 6 इंच सीरीज का डिवाइस कहा जा रहा है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चल रहा है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और ग्राफिक्स माली टी860 जीपीयू दिया गया है।
Advertisement

अल्काटेल एक्सएल में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में फ्रंट कैमरा है 5 मेगापिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह फोन में मध्य एशिया, यूरोप और अफ्रीका में मध्य अक्टूबर से मिलने की उम्मीद है।

अल्काटेल ने आईएफए में पॉप 4 टैबलेट भी लॉन्च किया जो 7 इंच और 10 इंच स्क्रीन साइज़ में आता है। अल्काटेल पॉप 4 (10 इंच) टैबलेट में फुल एचडी डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। वहीं कंपनी के पॉप 4 (7 इंच) टैबलेट फुल एचडी स्क्रीन और क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर है। इस टैबलेट की मेमोरी और स्टोरेज का खुलासा अभी नहीं किया गया है। दोनों टैबलेट में 4जी कनेक्टिविटी और वेव्स का मैक्सऑडियो सिस्टम क्या है।
Advertisement

अल्काटेल ने अपने आईएफए इवेंट में एक फिटनेस ट्रैकिंग बैंड मूवबैंड, एक मूवीटाइम वाईफाई वॉच और एक पोर्टेबल जीपीएस ट्रैकर मूवट्रैक लॉन्च कर दिया है।
Advertisement

फिटनेस ट्रैकिंग बैंड मूवबैंड ना केवल यूज़र की दिनभर की एक्टिविटी जैसे यात्रा, कैलोरी और आपकी नींद को ट्रैक करता है। बल्कि टेक्स्ट मैसेज, कॉल और ईमेल के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट भी भेजता है। कंपनी के स्मार्टफोन के साथ ये सभी पैकेज भी साथ में मिलते हैं।  

स्मार्टवॉच मूवीटाइम वाईफाई से आप सीधे रिस्ट से ही कॉल भेज और रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल, एसएमएस और रिमाइंडर भी भेज सकते हैं। यह वॉच सिल्वर, डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
Advertisement

पोर्टेबल जीपीएस ट्रैकर मूवट्रैक का वज़न सिर्फ 33 ग्राम है। जिसे आप अपने कुत्ते या किसी चाबी के साथ अटैच कर सकते हैं और इससे आप अपना या अपने प्रियजनों के सामान को ट्रैक कर सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.