• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल पॉप स्टार में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6,999 रुपये में मिलेगा

अल्काटेल पॉप स्टार में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6,999 रुपये में मिलेगा

अल्काटेल पॉप स्टार में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने अपना नया स्मार्टफोन पॉप स्टार भारत में लॉन्च किया है। अल्काटेल पॉप स्टार एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट गैजेट्स 360 पर 6,999 रुपये में मिलेगा।

गौरतलब है कि अल्काटेल ने पिछले साल सितंबर महीने में अल्काटेल वनटच पॉप स्टार के नाम से एक फोन लॉन्च किया था। इस हैंडसेट के 3जी और 4जी वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। भारत में लॉन्च किए गए अल्काटेल पॉपस्टार के कई स्पेसिफिकेशन इससे मेल खाते हैं। हालांकि, वनटच की ब्रांडिंग का इस्तेमाल भारत में नहीं हुआ है।

अल्काटेल पॉप स्टार में 5 इंच का फुल-लेमिनेशन एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। 4जी कनेक्टिविटी से लैस इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। कंपनी ने बताया है कि प्राइमरी कैमरे से यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 425 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। टॉक टाइम की बात करें तो बैटरी 2जी नेटवर्क पर 18 घंटे तक और 3जी पर 11 घंटे तक चलेगी।

इसका डाइमेंशन 142.5 x 71.5 x 8.6 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। 4जी के अलावा अल्काटेल पॉप स्टार फोन में वाई-फाई, यूएसबी, ब्लूटूथ और 3जी जैसे अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  4. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  5. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  6. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  7. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  8. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  9. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  10. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »