Alcatel 3V स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Alcatel ने भारत में 3V नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले मिलेगा...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2018 16:27 IST

Alcatel 3V स्मार्टफोन लॉन्च

Alcatel ने भारत में 3V नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले मिलेगा। बता दें कि Alcatel ने 3V को सबसे पहले हैंडसेट को एमडब्ल्यूसी 2018 में शोकेस किया था। Alcatel 3V के अलावा टीसीएल के अधिकार वाले इस ब्रांड ने  Alcatel 1X, Alcatel 3, Alcatel 3X और Alcatel 5 को भी शोकेस किया गया था। हालांकि, एल्काटेल 3वी समेत किसी भी फोन को अब तक भारत हीं लाया गया था। ख़ास बात है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, फ्रंट फ्लैश दिया गया है। भारत में Alcatel 3V की एक्सक्लूसिव बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी।
 

Alcatel 3V की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

Alcatel 3V स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा है। Alcatel 3V में काम करता है मीडियाटेक एमटी8735ए प्रोसेसर। साथ देते हैं 3 जीबी रैम। (ग्लोबल वेरिएंट में 2 जीबी रैम दिया गया था)
Advertisement

Alcatel 3V में आपको मिलेगा 16+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फ्लैश के साथ आता है। ध्यान रहे, कैमरा स्पेसिफिकेशन को इंडिया लॉन्च में सुधार किया गया है। यूज़र को बोकेह, ईआईएस, पीडीएएफ, ज़ेडएसएल, फेस ब्यूटी, सोशल मोड और इंस्टैंट कोलाज जैसे फीचर मिलेंगे। फोन में फेस की भी है, जिससे फेस अनलॉक की सुविधा यूज़र को मिलेगी। Alcatel 3V में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में मिलेगा 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और हेडफोन जैक।. पर्याप्त सेंसर के साथ फोन में दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर भी। Alcatel 3V को पावर देती है 3000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी8735

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alcatel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.