Alcatel 3L (2021), Alcatel 1S (2021), Alcatel 1L (2021) फोन और Alcatel 1T 7 वाई-फाई टैबलेट लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Alcatel ने CES 2021 में तीन स्मार्टफोन और एक टैबलेट लॉन्च कर दिया है। फोन लाइनअप में Alcatel 3L (2021), Alcatel 1L (2021) और Alcatel 1S (2021) आदि शामिल हैं। इनके साथ नया टैबलेट भी लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Alcatel 1T 7 Wi-Fi है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जनवरी 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Alcatel 1T 7 वाई-फाई टैबलेट कीमत काफी सस्ती है
  • Alcatel 1L (2021) 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है
  • तीनों ही स्मार्टफोन में मौजूद है वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले

Alcatel 1L (2021) फोन पावर ग्रे और ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है

Alcatel ने CES 2021 में तीन स्मार्टफोन और एक टैबलेट लॉन्च कर दिया है। फोन लाइनअप में Alcatel 3L (2021), Alcatel 1L (2021) और Alcatel 1S (2021) आदि शामिल हैं। इनके साथ नया टैबलेट भी लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Alcatel 1T 7 Wi-Fi है। तीनों फोन एंड्रॉयड पर काम करते हैं, हालांकि, इन तीनों ही फोन में अलग कैमरा सेटअप व प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा सभी फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मौजूद है।  अल्काटेल 1टी वाई-फाई टैबलेट काफी किफायती है, जो कि Android 10 (Go Edition) पर काम करता है।
 

Alcatel 3L (2021) price, specifications

Alcatel 3L (2021) की कीमत EUR 149 (लगभग 13,300 रुपये) से शुरू होती है, इसमें आपको ज्वैलरी ब्लैक और ज्वैलरी ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन को दुनियाभर में चुनिदा मार्केट में  मार्च 2021 से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अल्काटेल 3एल (2021) स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 88.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व डुअल कर्व्ड एजेस 2.5डी ग्लास डिज़ाइन के साथ फीचर किया गया है। फोन में विभिन्न व्यूविंग मोड्स भी दिए गए हैं, जैसे Eye Comfort Mode, Reading Mode, Dark Mode और Sunlight Mode।

फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। अल्काटेल 3एल (2021) फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें गूगल असिस्टेंट बटन और स्मार्ट एलबम मौजूद है।
 

Alcatel 1S (2021) price, specifications

Alcatel 1S (2021) की कीमत EUR 109 (लगभग 9,700 रुपये) है, इसमें आपको एलिगेंट ब्लैक और ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी बिक्री चुनिदा मार्केट में फरवरी से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो अल्काटेल 1एस (2021) स्मार्टफोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो फीचर किया गया है। फोन में स्प्लिट स्क्रीन मोड मौजूद है।
Advertisement
 
अल्काटेल 1एस (2021) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है।
 

Alcatel 1L (2021) price, specifications

Alcatel 1L (2021) की कीमत $135 (लगभग 9,800 रुपये) है, इसमें आपको पावर ग्रे और ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी बिक्री चुनिदा मार्केट में मार्च से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो अल्काटेल 1एल (2021) स्मार्टफोन Android 11 (Go Edition) पर काम करता है। इसमें 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 86 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो फीचर किया गया है। यह फोन मल्टी-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज  मौजूद है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 
अल्काटेल 1एल (2021) स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अल्काटेल 1एल (2021) की बैटरी 3,000 एमएएच की है।
 

Alcatel 1T 7 Wi-Fi price, specifications

एल्काटेल 1टी 7 वाई-फाई टैबलेट के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसकी कीमत EUR 59 (लगभग 5,200 रुपये) है, इसमें आपको 16 जीबी मॉडल मिलेगा, जबकि इसके 32 जीबी स्टोरेज वर्ज़न की कीमत EUR 69 (लगभग 6,100 रुपये) है। एल्काटेल 1टी 7 वाई-फाई टैबलेट की सेल इस महीने कभी भी शुरू की जा सकती है, जो कि आपको मिंट ग्रीन और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो एल्काटेल 1टी 7 वाई-फाई टैबलेट Android 11 (Go Edition) पर काम करता है। इसमें पर्सनल असिस्टेंट ऐप्स जैसे असिस्टेंट गो और गूगल गो जैसे ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है। एल्काटेल 1टी 7 वाई-फाई टैबलेट में किड्स मोड, आई प्रोटेक्शन फीचर्स और अपडेटिड STEAM+ education content system आदि शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.