Airtel ग्राहकों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने बंद किए 30 दिनों की वैधता वाले ये दो प्रीपेड प्लान

Airtel ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 121 रुपये वाला डाटा प्लान में कुल 8GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 181 रुपये वाले ओटीटी डाटा पैक में कुल 15GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के पोर्टफोलियो में 30 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी कम हो गए हैं।

एयरटेल के 30 दिनों की वैधता वाले प्लान कम हो गए हैं।

Photo Credit: Airtel

अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर आ रही है। जी हां निजी क्षेत्र की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने अब अपने 121 रुपये और 181 रुपये में आने वाला रिचार्ज डाटा पैक को हटा दिया है। सबसे खास बात यह है कि ये दोनों ही प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आते थे, जिनमें ओटीटी का लाभ भी मिलता था। आइए एयरटेल के बंद हुए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel का 121 रुपये वाला प्लान


Airtel के 121 रुपये वाला डाटा प्लान में कुल 8GB डाटा दिया जाता है, जिसमें 6GB बेस डाटा + अतिरिक्त 2GB डाटा होता है जो कि एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करने पर मिलता है। इस प्लान में कुल 30 दिनों की वैधता दी जाती है।

Airtel का 181 रुपये वाला प्लान


Airtel के 181 रुपये वाले ओटीटी डाटा पैक में कुल 15GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 30 दिनो की वैधता मिलती है। अन्य फायदों की बात करें तो 30 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Advertisement

एयरटेल के इस कदम से कंपनी के पोर्टफोलियो में 30 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी कम हो गए हैं। अब सिर्फ 100 रुपये, 161 रुपये, 195 रुपये और 361 रुपये वाले प्लान ही 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

वर्तमान में मौजूद 30 दिनों की वैधता वाले प्लान

Airtel के 100 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 30 दिनो की वैधता मिलती है।
Airtel का 161 रुपये वाला प्लान कुल 12GB डाटा प्रदान करता है। यह प्लान 30 दिनो की वैधता के साथ आता है।
Airtel के 195 रुपये वाले प्लान में कुल 12GB डाटा आता है। यह प्लान 30 दिनो की वैधता प्रदान करता है।
Airtel के 361 रुपये वाले प्लान में कुल 50GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 30 दिनो की वैधता दी जाती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.