Airtel का 4000 रुपये का 4G स्मार्टफोन देगा Reliance Jio को टक्कर

Airtel का 4000 रुपये का 4G स्मार्टफोन देगा Reliance Jio को टक्कर
विज्ञापन
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bhart Airtel) की अक्टूबर-नवंबर तक अपने (Airtel) ब्रांड का 4G हैंडसेट पेश करने की योजना है, जिसकी कीमत 4,000 रुपये होगी।

जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''Airtel दो सिम वाला 4जी हैंडसेट लाने के लिए वेंडर के साथ बातचीत को अंतिम रूप देने के चरण में है। इसकी कीमत 4,000-12,000 रुपये होगी। बातचीत इसको लेकर हो रही है कि यह केवल Airtel ब्रांडेड होगा या को-ब्रांडेड हैंडसेट होगा।'' कंपनी इस बारे में चीन की हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है। इसके अलावा उसने ताइवान की फाक्सकॉन (Foxcon) से भी बातचीत की थी। हालांकि, Airtel व Foxcon ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Airtel के इस कदम को रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) द्वारा सस्ते 4जी हैंटसेट लाने की योजना के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को सालाना आम बैठक में कहा था कि Reliance Jio के प्रयासों से देश में 4,000 रुपये से कम कीमत के 4G स्मार्टफोन आएंगे। उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी इसके साथ दूरसंचार क्षेत्र में दूसरी बार उतर रहे हैं। रिलायंस ने साल 2003 में 500 रुपये की कीमत में हैंडसेट पेश किया था।

सूत्रों ने कहा कि Airtel का प्रस्तावित मोबाइल हैंडसेट एक दीर्घकालिक योजना के साथ बेचा जाएगा और संभवत: यह केवल Airtel नेटवर्क से जुड़ने वाला नहीं होगा। यह हैंडसेट दीवाली के त्योहारी सीजन यानी अक्टूबर-नवंबर तक पेश किए जाने की संभावना है। Airtel देश भर में चरणबद्ध तरीके से 4G सेवाओं की पेशकश कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »