4जी स्मार्टफोन खरीदने पर एयरटेल और अमेज़न की ओर से 2,600 रुपये कैशबैक

Airtel और Amazon India शुक्रवार को साझेदारी का ऐलान किया है। यह पार्टनरशिप देशभर में 'मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम' का हिस्सा है...

4जी स्मार्टफोन खरीदने पर एयरटेल और अमेज़न की ओर से 2,600 रुपये कैशबैक

4जी स्मार्टफोन पर कैशबैक

ख़ास बातें
  • Airtel और Amazon India लाई आकर्षक कैशबैक ऑफर
  • 'मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम' का हिस्सा है यह कैशबैक
  • यह लाभ 65 से ज्यादा अमेज़न एक्सक्लूसिव 4जी फोन पर
विज्ञापन
Airtel और Amazon India शुक्रवार को साझेदारी का ऐलान किया है। यह पार्टनरशिप देशभर में 'मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम' का हिस्सा है। इस कदम के साथ अमेज़न इंडिया से खरीदारी करने पर 2,600 रुपये का कैशबैक पाया जा सकता है। यह लाभ 65 से ज्यादा अमेज़न एक्सक्लूसिव 4जी स्मार्टफोन पर उठाया जा सकता है। यहां यूज़र  Samsung, OnePlus, Xiaomi, Honor, LG, Lenovo और Motorola ब्रांड के फोन ले सकते हैं।

स्मार्टफोन खरीदने वालों को एयरटेल से भी 2,000 रुपये कैशबैक मिल सकता है। यह 36 महीनों में हासिल किया जा सकेगा। यह भी 'मेरा पहला स्मार्टफोन' पहल का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त यूज़र अमेज़न के ज़रिए एयरटेल के 169 रुपये वाले रीचार्ज पर 600 का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। ऑफर में यूज़रको अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव 4जी फोन खरीदना होगा। डाउनपेमेंट पूरा करना होगा।

लाभ को क्लेम करने के लिए 500 रुपये देकर एयरटेल का 18 महीनों तक 3,500 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा। दूसरा रिफंड पाने के लिए अगले 18 महीने तक अगला रीचार्ज 3500 रुपये का करवाना होगा। इससे दूसरा रिफंड 1,500 रुपये के रूप में एयरटेल से मिलेगा। कुल कैशबैक 2,000 रुपये यूज़र को मिलेगा। 600 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पाने के लिए अमेज़न ग्राहकों को 24 एयरटेल रीचार्ज 169 रुपये कीमत वाले करवाने होंगे। 600 रुपये में से यूज़र को अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 25-25 रुपये 24 महीने तक मिलते रहेंगे।

ध्यान रहे, 169 रुपये वाला रीचार्ज यूज़र को 1 जीबी डेटा हर दिन का लाभ देता है। साथ ही इसमें असीमित वॉयस कॉल (एसटीडी व लोकल) का लाभ दिया जाता है। विकल्प के तौर पर आप यहां - - InFocus Turbo 5, Samsung On5 Pro, Redmi Y1 Lite, 10.or D, Lenovo K8 Note, LG Q6, Honor 7X, Mi Max 2, Moto G5S Plus, Samsung Galaxy On7 Prime, Coolpad Cool Play 6, Nubia Z17 Mini, OnePlus 5T, LG V30+ स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Airtel, Amazon India, 4G, 4G Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च Belkin का नया चार्जर
  2. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  5. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  7. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  8. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  9. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  10. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »