एयरसेल दे रही है 76 रुपये में 1 जीबी 3जी डेटा

एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप पर नए ऑफर पेश किए हैं। एयरसेल 76 रुपये में 1 जीबी 3जी डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने 50 रुपये से ज़्यादा के रीचार्ज पर 100 एमबी अतिरिक्त मुफ्त डेटा की भी पेशकश की है। टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2017 10:19 IST
एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप पर नए ऑफर पेश किए हैं। एयरसेल 76 रुपये में 1 जीबी 3जी डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने 50 रुपये से ज़्यादा के रीचार्ज पर 100 एमबी अतिरिक्त मुफ्त डेटा की भी पेशकश की है। टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी दी।

एयरसेल ने अपनी रिलीज़ में कहा, ''ग्राहकों द्वारा फोन को ऑनलाइन या ऐप के जरिए रीचार्ज करने के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए, एयरसेल ने अपने मोबाइल ऐप्लिकेशन पर स्पेशल डेटा और कॉलिंग पैक लॉन्च किए हैं।'' कंपनी ने आगे कहा कि, ''इन ऑफर को ग्राहकों की मांग को देखते हुए डिज़ाइन किया गया है और एयरसेल ने उन्हें सबसे बेहतर वेल्यू ऑफर दिए हैं।''
Advertisement

एयरसेल के 76 रुपये वाला 1 जीबी 3जी डेटा रीचार्ज की वैधता 10 दिन है। इसके अलावा एयरटेल ने फुल टॉक टाइम वाले प्लान भी ऑफर किए हैं। कंपनी 86 रुपये के रीचार्ज पर फुल टॉक टाइम दे रही है। इसके अलावा एयरसेल ऐप डाउनलोड करने पर 100 एमबी मुफ्त डेटा भी दिया जा रहा है।

एयरसेल का ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, इस तरह के प्रोडक्ट पहले भी बेहद कामयाब रहे हैं और ये ऐप एक्सक्लूसिव प्लान 13 सर्किल में 3जी स्पेक्ट्रम के साथ देशभर में उपलब्ध हैं।
Advertisement

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने नेटवर्क पर देशभर में रोमिंग मुफ्त करने का ऐलान किया था। रिलायंस जियो के टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने और लगतार कम दाम वाले प्लान पेश करने के बाद से, दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी अपने रीचीर्ज और प्लान की कीमतें कम करनी पड़ी हैं। इसके अलावा सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए ऑफर भी पेश कर रहीं हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, aircel india, aircel app exclusive offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.