8 जुलाई को लॉन्च हो रहे हैं नए AI+ ब्रांड के Nova 5G और Pulse स्मार्टफोन, जानें इनके बारे में सब कुछ

AI+ ने Nova 5G को "AI Party Phone" बताया है, यानी ये सिर्फ कॉल या मैसेज का डिवाइस नहीं, बल्कि एक सेल्फी-पार्टी और सोशल मीडिया सेंटर होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • AI+ ब्रांड भारत में 8 जुलाई को 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा: Nova 5G और Pulse
  • शुरुआती कीमत 5,000 रुपये, बिक्री केवल Flipkart पर
  • Nova 5G में मिलेगा 50MP AI कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6nm चिपसेट

अपकमिंग AI+ Nova 5G और Pulse 4G (ऊपर तस्वीर में) की शुरुआती कीमत 5,000 रुपये होगी

Photo Credit: AI+

भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक नया खिलाड़ी दस्तक देने जा रहा है, जिसका नाम होगा AI+, जो माधव सेठ की NxtQuantum Shift Technologies का नया ब्रैंड है। ब्रांड के फोन पूरी तरह से भारत में "डिजाइन्ड, इंजीनियर्ड और मैन्युफैक्चर्ड” होंगे और इसे एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। AI+ का पहला लॉन्च 8 जुलाई 2025 को दो स्मार्टफोन्स के साथ होगा, जिनके मॉडल नेम Nova 5G और Pulse 4G रखे गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमतों के संकेत भी दे दिए हैं और साथ ही कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया गया है। यहां हम इस ब्रांड और अपकमिंग मॉडल्स पर विस्तार से बात करेंगे।
 

"AI Party Phone" का वादा और स्पेसिफिकेशन्स

AI+ ने Nova 5G को "AI Party Phone" बताया है, यानी ये सिर्फ कॉल या मैसेज का डिवाइस नहीं, बल्कि एक सेल्फी-पार्टी और सोशल मीडिया सेंटर होने जा रहा है। Nova 5G में 50MP AI-कैमरा मिलेगा, जिसे "Matrix AI Camera" कहा गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कैमरा सेटअप को AI के जरिए रियल-टाइम एडजस्ट किया जाएगा, जिसमें सैचुरेशन, शटर स्पीड और कॉन्ट्रास्ट रियल-टाइम में बदलेगा।
Advertisement

Nova 5G में 5,000mAh बैटरी होगी, साथ ही 1TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलेगा। यह 6nm Unisoc T8200 चिपसेट पर चलेगा। 

इसके अलावा एक और मॉडल Pulse 4G भी आ रहा है, जिसमें लगभग समान कैमरा और बैटरी मिलती है, लेकिन यह 12nm Unisoc T7250 चिपसेट और 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जो इसे किफायती बनाता है।
Advertisement
 

बिल्ट इन इंडिया, डेटा प्राइवेसी और साफ सॉफ्टवेयर

AI+ की सबसे बड़ी USP यह है कि इसके फोन 100% मेक इन इंडिया होंगे, जिसमें डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सब लोकल होंगे। ये फोन Android 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलेंगे, जिसमें ब्लोटवेयर-फ्री क्लीन इंटरफेस और AI फंक्शंस जैसे स्मार्ट असिस्टेंट शामिल है।

डेटा प्राइवेसी के लिए AI+ ने यह कन्फर्म किया है कि यूजर डेटा MeitY-स्वीकृत Google Cloud सर्वर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे सरकार का लॉजिकल कम्प्लायंस भी होगा और यूजर्स को भरोसा भी बना रहेगा।
Advertisement
 

डिजाइन और कनेक्टिविटी

Nova 5G और Pulse 4G दोनो मॉडल Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के जरिए पहले ही टीज किए जा चुके हैं। Nova 5G में सेंट्रल वाटरड्रॉप नॉच, डुअल-टोन 50MP AI कैमरा मॉड्यूल और रंगों में Black, Green, Blue, Pink और Purple वेरिएंट्स मिलेंगे। Pulse 4G का डिजाइन थोड़ा गेमर टच वाला होगी, जिसमें डिफरेंट टेक्स्चर और कलर कॉम्बिनेशंस होगा।
 

लॉन्च ऑफर और एक्सक्लूसिव सेल

AI+ के दोनों मॉडल 8 जुलाई 2025 को दोपहर 12:30 बजे IST पर लॉन्च होंगे और फिलहाल ये सिर्फ Flipkart, Flipkart Minutes और Shopsy प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। लॉन्च ऑफर्स में No-Cost EMI, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑप्शंस शामिल होंगे।
 

भारत में कीमत

AI+ ने यह कंफर्म किया है कि अपकमिंग Nova 5G और Pulse 4G की शुरुआती कीमत 5,000 रुपये होगी। निश्चित तौर पर शुरुआती कीमत 4G मॉडल के लिए होगी। वहीं, हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर ने कहा था कि AI+ के हैंडसेट 10,000 रुपये से कम कीमत में आएंगे। यदि यह सच होता है, तो हम Nova 5G के इस प्राइस रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.