Acer स्मार्टफोन होने जा रहे 15 अप्रैल को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Acer जल्द ही भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन 15 अप्रैल को पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Acer जल्द ही भारत में नए स्मार्टफोन 15 अप्रैल को पेश करने जा रहा है।
  • Acer स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बेचा जाएगा।
  • इंडकल टेक्नोलॉजीज के जरिए Acer नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Acer स्मार्टफोन में बड़े कैमरा डेको हैं।

Photo Credit: Amazon

Acer जल्द ही भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन 15 अप्रैल को पेश करने जा रहा है। पहले स्मार्टफोन 25 मार्च को लॉन्च होने वाले थे, लेकिन कुछ वजहों से लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया था। कंपनी ने कहा कि यह गेम-चेंजर होने जा रहा है, लेकिन कोई अन्य जानकारी प्रदान नहीं की गई। टीजर में बड़े कैमरा डेको के साथ द नेक्स्ट होराइजन स्मार्टफोन लिखा है। आइए Acer के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लॉन्च के बाद आगामी Acer स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बेचा जाएगा और टीजर पेज पर कोई खास जानकारी नहीं दी गई है और यह सामान्य है। बीते साल Indkal टेक्नोलॉजीज ने एसर इनकॉर्पोरेटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जिसमें भारत में एसर-ब्रांडेड स्मार्टफोन के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रिब्यूशन किया जाएगा।
Advertisement

टीजर में कहा गया है कि भारत में इंडकल टेक्नोलॉजीज के जरिए Acer नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उस समय कंपनी ने कहा था कि Acer स्मार्टफोन की कीमत 15 हजार से 50 हजार रुपये के बीच होगी। कहा गया है कि इसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम क्वालिटी वाले प्रोडक्ट लॉन्च करना है, जिसमें दमदार स्पेसिफिकेशंस, बेहतरीन हार्डवेयर और एडवांस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी शामिल हैं। अगले मंगलवार को वर्चुअल लॉन्च इवेंट में सभी जानकारी मिलने की उम्मीद है।


Acerone Liquid S162E4 Specifications


Acerone ने हाल ही में Acerone Liquid S162E4 और Liquid S272E4 स्मार्टफोन ऑनलाइन लिस्ट किए थे। Acerone Liquid S162E4 भारत में Acerpure की वेबसाइट पर लिस्ट है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.4 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 8.95 मिमी और वजन 179 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acer Smartphone, Acer, Acer Mobile

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.