एसर ने लिक्विड सीरीज के 8 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 10:40 IST
एसर ने बर्लिन में हो रहे आईएफए 2015 इवेंट की शुरुआत अपने लिक्विड सीरीज के 8 नए स्मार्टफोन लॉन्च करके की। इन स्मार्टफोन में से 6 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप और दो विंडोज 10 मोबाइल पर बेस्ड हैं।

एंड्रॉयड पर बेस्ड लिक्विड सीरीज के स्मार्टफोन में एसर लिक्विड ज़ेड320, एसर लिक्विड ज़ेड330, एसर लिक्विड ज़ेड530 और एसर लिक्विड ज़ेड630 शामिल हैं। विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले हैंडसेट एसर लिक्विड एम320 और एसर लिक्विड एम330 हैं। कंपनी ने इस इवेंट में प्रीडेटर 6 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है जिसे गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा एक 'पीसी फोन' जेड प्राइमो भी पेश किया गया।

एसर के मुताबिक, लिक्विड ज़ेड330 अक्टूबर महीने में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत EUR 129 (करीब 9,700 रुपये) से शुरू होगी। लिक्विड एम330 भी EUR 129 में ही मिलेगा, लेकिन इसकी बिक्री साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। लिक्विड ज़ेड530 और लिक्विड ज़ेड630 की कीमत क्रमशः EUR 149 (करीब 11,000 रुपये) और EUR 199 (करीब 15,000 रुपये) होगी। कंपनी ने बताया कि लिक्विड ज़ेड630 की बिक्री इस महीने शुरू हो जाएगी, जबकि ज़ेड530 अक्टूबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। एसर के लिक्विड सीरीज के स्मार्टफोन यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका में उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी ने लिक्विड ज़ेड320/एम320 की कीमत का खुलासा नहीं किया।

कंपनी ने बताया कि हैंडसेट के मॉडल नंबर में ‘ज़ेड’ का मतलब है एंड्रॉयड ओएस और ‘एम’ का विंडोज 10 मोबाइल।
एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एसर लिक्विड ज़ेड320 के स्पेसिफिकेशन विंडोज 10 मोबाइल पर बेस्ड लिक्विड एम320 स्मार्टफोन जैसे हैं। लिक्विड ज़ेड320 (और एम320) में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन एमएसएम8209 प्रोसेसर और 1जीबी रैम के साथ आएंगे। हैंडसेट में 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और 3जी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। दोनों ही हैंडसेट का डाइमेंशन  136x66.5x9.6मिलीमीटर है। कंपनी का कहना है कि दोनों ही स्मार्टफोन एंट्री लेवल फोन हैं।
एसर लिक्विड ज़ेड330 और लिक्विड एम330 के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। अंतर सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम का है। लिक्विड ज़ेड330 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा, जबकि लिक्विड एम330 विंडोज 10 मोबाइल पर।

स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 136x66.5x9.6मिलीमीटर डाइमेंशन वाला लिक्विड जेड़330 (और एम330) 1जीबी के रैम और 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट का फ्रंट और रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। एंड्रॉयड पर चलने वाले लिक्विड ज़ेड330 मे लिक्विड यूज़र इंटरफेस का भी इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन में 3जी, 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर हैं। कैमरा के दीवानों के लिए एसर के नए लिक्विड ज़ेड330 (और लिक्विड एम330) गॉरमेट मोड, फेवरेट शॉट और ब्राइट मैज़िक सेल्फी कैमरा मोड दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने अपने एसर लिक्विड ज़ेड530 हैंडसेट को 'पर्फेक्ट सेल्फी स्मार्टफोन' बताया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 88डिग्री के वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा।

लिक्विड ज़ेड530 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का आईपीएस ओजीएस डिस्प्ले है। इसमें  1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ 1जीबी का रैम मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लिक्विड ज़ेड530 स्मार्टफोन 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा।
ताइवान की इस कंपनी ने यह भी घोषणा की कि लिक्विड ज़ेड530 का एक और वेरिएंट लिक्विड ज़ेड530एस भी मार्केट में उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3जीबी का रैम और 32जीबी की स्टोरेज है। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
Advertisement

अब बात एसर लिक्विड ज़ेड630 की। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस ओजीएस स्क्रीन है और यह कंपनी के ज़ीरो एयर गैप स्क्रीन के साथ आएगा।

यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के लिक्विड यूआई का इस्तेमाल किया गया है। लिक्विड ज़ेड630 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ आएगा और इसके साथ मौजूद होगा 2जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.3x77.5x8.9मिलीमीटर है। जे़ड630 में 4000एमएएच की बैटरी है। लिक्विड ज़ेड530 की तरह लिक्विड ज़ेड630 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

लिक्विड ज़ेड630 का एक और वेरिएंट लिक्विड ज़ेड630एस भी उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

आईएफए इवेंट में कंपनी ने अपने प्रीडेटर 6 स्मार्टफोन को भी पेश किया। इस स्मार्टफोन को गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। डिवाइस में मीडियाटेक के डेका-कोर प्रोसेसर के साथ 4जीबी का रैम है। यह 6 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। हैंडसेट में चार स्पीकर हैं। वैसे, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एसर ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप में नया एसर जेड प्राइमो स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पॉकेट पीसी का नाम दिया है। यह हैंडसेट माइक्रोसॉफ्ट के अपेक्षित कन्टिन्यूम फ़ीचर साथ आएगा जिसके जरिए मोबाइल को डेस्कटॉप मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल के रियर व 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, 5.5 इंच के डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  2. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  4. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  2. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  3. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  4. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  8. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  10. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.