इस शख्स ने 16 साल पुराना iphone (आईफोन) 32 लाख रुपये में क्यों खरीदा?

iphone : यह सब उन्‍होंने किया आईफोन की अनबॉक्सिंग के लिए। खास यह है कि MKBHD के हाथ एक सील पैक्‍ड आईफोन लगा था, जोकि बेहद दुर्लभ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूबर ने खरीदा साल 2007 का आईफोन
  • 32 लाख रुपये खरीदा आईफोन 1
  • यूट्यूबर MKBHD ने शेयर किया वीडियो

याद रहे कि आईफोन 1 में 3.5 इंच का डिस्प्ले था। फोन लॉन्‍च होने के बाद कई कमियां भी लोगों ने उजागर की थीं, जिन पर बाद में ऐपल ने काम किया।

Photo Credit: Video Grab/MKBHD

आईफोन फर्स्‍ट जेनरेशन जिसे ‘iphone 1' भी कहते हैं, उसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2007 में आया था ‘आईफोन 1'। इसकी 61 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स सोल्‍ड हुई थीं। ये कारवां अब आईफोन 14 (iphone 14) तक पहुंच गया है। 16 साल बाद अगर किसी को आईफोन 1 मिल जाए, तो खबर बनती है। इससे भी दो कदम आगे एक यूट्यूबर के हाथ लगा है सील पैक्‍ड ‘आईफोन 1'। यूट्यूबर का दावा है कि आईफोन को पाने के लिए उसने लगभग 32 लाख रुपये चुकाए हैं। 

आईफोन इस्‍तेमाल करने वाले ज्‍यादातर लोगों को तो यह याद भी नहीं होगा कि आईफोन 1 के बॉक्‍स में क्‍या-क्‍या था। जून 2007 में जब ऐपल के को-फाउंडर स्‍टीव जॉब्‍स (Steve Jobs) ने आईफोन को अनवील किया था, तब उन्‍होंने उसे एक iPod, एक फोन और एक इंटरनेट कम्युनिकेटर बताया था। 

अब यूट्यूबर MKBHD ने एक नीलामी में आईफोन पर कब्‍जा जमाया है। उनके मुताबिक, आईफोन 1 को हासिल करने के लिए उन्‍हें 40 हजार डॉलर यानी लगभग 32 लाख रुपये चुकाने पड़े। यह सब उन्‍होंने किया आईफोन की अनबॉक्सिंग के लिए। खास यह है कि MKBHD के हाथ एक सील पैक्‍ड आईफोन लगा था, जोकि बेहद दुर्लभ है और उसे अनबॉक्‍स करने से आईफोन की कीमत कम हो गई होगी। 

अपने वीडियो में यूट्यूबर ने बताया कि आईफोन की कीमत बहुत ज्‍यादा थी। पैकेजिंग में थोड़ी कमी थी, लेकिन अंदर मौजूद सारे इक्विपमेंट अछूते थे, यानी 16 साल से उन्‍हें हाथ नहीं लगाया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईफोन को प्‍लास्टिक से कवर किया गया है, जोकि आजकल के आईफोन्‍स में नहीं होता। 
Advertisement



Advertisement
याद रहे कि आईफोन 1 में 3.5 इंच का डिस्प्ले था। फोन लॉन्‍च होने के बाद कई कमियां भी लोगों ने उजागर की थीं, जिन पर बाद में ऐपल ने काम किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईफोन के बॉक्‍स में ईयरफोन, स्टिकर व यूजर मैनुअल भी हैं। बॉक्‍स में चार्जर और चार्जिंग केबल भी दिखती है। ‘आईफोन 1' को 499 डॉलर यानी करीब 41 हजार रुपये में लॉन्‍च किया गया था।  
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  5. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.