34 हजार वाले Xiaomi स्मार्टफोन पर मिलेगा 21,600 का डिस्काउंट, बस लगाना होगा ये तगड़ा ऑफर

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G में 6.55 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर है।
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G में 4250mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 11 Lite NE 5G में 6.55 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi पर इस समय Xiaomi 8th Anniversary Sale चल रही है। सेल के दौरान शाओमी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज पर भारी ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए Xiaomi 11 Lite NE 5G पर बेस्ट डील लेकर आए हैं। इस दौरान डिस्काउंट ऑफर्स में बैंक ऑफर, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
 

Xiaomi 11 Lite NE 5G पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Xiaomi 11 Lite NE 5G  के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, लेकिन इसे डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो 4,000 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है और अधिकतम 21,600 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Ola Money Postpaid+ से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 2 हजार रुपये की बचत की जा सकती है।
Advertisement
 

Xiaomi 11 Lite NE 5G के स्पेसिफिकेशन 


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi 11 Lite NE 5G में 6.55 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है।  बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4250mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 8th Anniversary Sale, Xiaomi 11 Lite NE 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.