8GB रैम, 64MP कैमरा OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च!

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD Fluid डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC मिल सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 17:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिल सकती है।
  • बैटरी बैकअप के तौर पर इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये हो सकती है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी भारत में लॉन्च होगा।

Photo Credit: Twitter/OnePlus India

OnePlus भारतीय बाजार में 28 अप्रैल को अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को लॉन्च करने जा रही है। नया OnePlus स्मार्टफोन हाली ही में कुछ सर्टिफिकेशन पोर्टल्स पर नजर आया है। Nord CE 2 Lite 5G को फरवरी में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 5G का लाइट वर्जन माना जा रहा है। वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी जी के साथ, OnePlus अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।
 

इस दिन लॉन्च होगा OnePlus का नया स्मार्टफोन


सोमवार को OnePlus ने कंफर्म किया है कि वह भारत में Nord CE 2 Lite 5G को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च कर रहा है जो 28 अप्रैल को शाम 7 बजे IST पर लाइव होगा। हालांकि OnePlus साइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर जारी ऑफिशियल टीजर में स्मार्टफोन का सटीक नाम शामिल नहीं किया गया था। ई-कॉमर्स साइट Amazon ने एक वेबपेज चलाया जिसमें एक ही टीजर एक जगह से आ रहा है जिसका टाइटल OnePlus Nord CE 2 Lite 5 है, जिससे नए OnePlus स्मार्टफोन का नाम पता चलता है। ऑफिशियल टीजर में कंपनी के नए ईयरबड्स का एक स्केच भी शामिल किया गया है जो OnePlus Nord Buds के आने की उम्मीद है। टिप्सटर मुकुल शर्मा का दावा है कि उन्होंने OnePlus Nord Buds को देखा।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये हो सकती है।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD Fluid डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा शामिल होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
बैटरी बैकअप के तौर पर इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन कथित तौर पर टेलीकम्यूनिकेशन और डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी (TDRA) और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर हाल ही में मॉडल नंबर CPH2409 और CPH2401 के साथ नजर आया था।
 

OnePlus Nord Buds के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो  OnePlus Nord Buds एक हाफ इन-ईयर डिजाइन और पिल शेप्ड केस के साथ आएंगे। बैटरी बैकअप की बात करें तो प्रति ईयरबड में 41mAh की बैटरी होगी और केस में 480mAh की बैटरी होगी।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  5. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  7. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.