8GB रैम और 120Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y7x जल्द होगा भारत में लॉन्च! ये होगी कीमत...

रिपोर्ट में Vivo Y7x फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है। कथित रूप से वीवो वाई7एक्स स्मार्टफोन Android 11 OS आधारित FunTouchOS UI पर काम करेगा। इसमें 6.44 इंच तक का LCD या फिर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y7x की कीमत 18,000 रुपये के अंदर होगी
  • वीवो वाई7एक्स में मिल सकता है LCD या फिर AMOLED डिस्प्ले
  • मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
Vivo Y सीरीज़ के तहत चीनी टेक कंपनी कई स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है। लेकिन जल्द ही वीवो वाई सीरीज़ के परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी भारत में जल्द ही Vivo Y7x स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन से लेकर इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी दी गई है। कथित रूप से यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड या फिर एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

PassionateGeekz की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y7x कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में फरवरी के अंत या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कथित रूप से फोन की कीमत भारत में 18,000 रुपये के अंदर होगी।

रिपोर्ट में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है। कथित रूप से वीवो वाई7एक्स स्मार्टफोन Android 11 OS आधारित FunTouchOS UI पर काम करेगा। इसमें 6.44 इंच तक का LCD या फिर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।

रिपोर्ट के अनुसार फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल फोन के कैमरा और बैटरी क्षमता की जानकारी साामने नहीं आई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.