इन 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का सबको है बेसब्री से इंतज़ार

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2017 17:15 IST
2017 में कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ से पर्दा उठ चुका है। वहीं एलजी जी6 ने भी बाज़ार में कदम रख दिया है। बजट स्मार्टफोन के दम पर बाज़ार में कामयाबी पाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने भी अपना फ्लैगशिप वेरिएंट मी 6 इसी महीने लॉन्च किया है। लेकिन क्या आप अभी भी ज़्यादा कीमत वाले नए स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं।

इस साल आईफोन की दसवीं सालगिरह होने का मतलब है कि ऐप्पल आईफोन 8 से हम उम्मीदें रख सकते हैं। वहीं, गैलेक्सी नोट7 के विवाद के बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। संभव है कि गूगल पिक्सल सीरीज़ के दूसरे जेनरेशन के फोन लॉन्च किए जाएं। वहीं, वनप्लस और शाओमी भी किफायती दाम में फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करती रहेंगी।
Advertisement

अगर आप अब तक लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन से प्रभावित नहीं हो सके हैं तो कुछ दिन और इंतज़ार करें। इस दौरान मार्केट मे कई नए हैंडसेट आ जाएंगे। एक नज़र 2017 में आने वाले इन बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन के बारे में..

1. ऐप्पल आईफोन 8
इस साल आने वाले आईफोन 8 में कई बदलाव होने की उम्मीद है। 2017 आईफोन के लिए दसवीं सालगिरह है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आईफोन 8 में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।
 

आईफोन 8 के बारे में खुलासा हुआ है कि इसके डिज़ाइन में बड़े बदलाव होंगे। और इन बदलाव की वज़ह से ही अब इसके उत्पादन में समस्या हो रही है। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल आईफोन 8 के लॉन्च में अक्टूबर या नवंबर तक की देरी हो सकती है। इसकी वज़ह है कर्व्ड ओलेड पैनल की लेमिनेशन प्रक्रिया से जुड़ी समस्या। आने वाले आईफोन की कीमत 1,000 डॉलर से कम हो सकती है।
Advertisement

आईफोन 8 को 'आईफोन एडिशन' नाम दिए जाने की उम्मीद है। ऐप्पल अपनी स्मार्टवॉच की सबसे प्रीमियम सीरीज़ को ऐप्पल वॉच एडिशन कह रही है। याद दिला दें, कि सितंबर में लॉन्च होने के बाद भी ऐप्पल वॉच की सप्लाई में देरी हुई थी। और शायद इस बार भी ऐप्पल को ऐसा ही करना पड़े। आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग, वाटरप्रूफिंग, एक फ्रंट 3डी सेंसर कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में होम बटन नहीं दिए जा सकता है।
Advertisement

2. गूगल पिक्सल 2
गूगल पिक्सल एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो बेहतरीन सॉफ्टवेयर के साथ आता है। हालांकि, हार्डवेयर में कुछ कमियां हैं। हमें उम्मीद है कि गूगल इन कमियों को दूर करके 2017 में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल का सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पेश करेगी। अब एक लीक में पता चला है कि इस साल गूगल पिक्सल सीरीज़ में तीन डिवाइस पेश किए जा सकते हैं। इन तीनों हैंडसेट को इस साल चौथी तिमाही में जारी किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement
 

इस लीक के बारे में एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (एओएसपी) से जानकारी मिली। इससे संकेत मिलते हैं कि गूगल इस बार तीन पिक्सल डिवाइस पर काम कर रही है। इन तीन डिवाइस के कोडनेम ताइमेन, वॉलआई और मस्की हो सकते हैं। इन जानकारियों का खुलासा एओएसपी कोड ने किया। इसके अलावा, एओएसपी ने भी संकेत दिया कि सभी तीन पिक्सल स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। पिछले महीने लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में भी इसी लेटेस्ट प्रोसेसर को दिया गया है। पिक्सल 2 के ज़्यादा अच्छे कैमरा, एक बेहतर प्रोसेसर और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट होने की उम्मीद है।

3. सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
सैमसंग की फ्लैगशिप नोट सीरीज़ के पिछले वेरिएंट गैलेक्सी नोट 7 के विवाद के बाद कंपनी की छवि को काफ़ी नुकसान हुआ। हालांकि, कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करने की ख़बरें हैं। इसके साथ ही आने वाले गैलेक्सी नोट 8 के बारे में भी ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। जिस नोट सीरीज़ से सैमसंग की छवि खराब हुई, क्या कंपनी उसके नए वेरिएंट को कामयाब बना पाएगी? यह सवाल 2017 का आने वाले महीनों में पता चलेगी।

कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन का एक स्केच ऑनलाइन लीक हुआ है और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नोट 8 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 6.4 इंच क्वाडएचडी+ ओलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन एमएसएम8998 प्रोसेसर हो सकता है।

4.वनप्लस 5
वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन में 4 नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगी, क्योंकि चीनी संस्कृति में इस संख्या को अपशकुन माना जाता है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। ख़बरें हैं कि अगले स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के नाम से जाना जाएगा।
 

वनप्लस इस डिवाइस को 2017 की दूसरी छमाही में पेश कर सकती है और इसके बारे में लीक हुई जानकारियों की कोई कमी नहीं है। वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 5.5 इंच का 2के रिज़ॉल्यूशन (1080x2048 पिक्सल) डिस्प्ले और 256 जीबी स्टोरेज रहने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 5 में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। वहीं, वनप्लस 5 के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहने की उम्मीद है। यह भी पता चला है कि वनप्लस 5 में सेरामिक बॉडी होगी, शाओमी मी मिक्स की तरह। अभी कीमत के संबंध में कोई भी दावा नहीं किया गया है।

5.शाओमी मी मिक्स 2
पिछले साल शाओमी ने बेज़ेल-रहित मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपने रेडिकल डिज़ाइन के चलते इस स्मार्टफोन ने सबका ध्यान अपनी तरफ ख़ीचा। कंपनी ने इसी साल सीईएस में इस स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया। और 2017 में  इस फोन के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लीक में इस डिवाइस के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने का खुलासा हुआ है। लेकिन इसका अधिकतर डिज़ाइन शाओमी मी मिक्स जैसा ही रहेगा। रियर पर भी पहले की तरह ही ब्लैक सेरेमिक देखा जा सकता है। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेज़ेल पहले से ज्यादा पतले हैं। और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत होगा। मी ममिक्स का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.3 प्रतिशत था। शाओमी मी मिक्स 2 में घुमावदार किनारों के साथ एक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.