12GB रैम, 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा OnePlus Nord 3 फोन! जानें कब होगा इंडिया में लॉन्‍च

फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा
  • इसके Android 12 OS के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आने की संभावना है
  • कंपनी ने ऑफ‍िशियली इस बारे में कुछ नहीं बताया है

अपकमिंग फोन के डिस्‍प्‍ले में टॉप-सेंटर पोजिशन में पंच-होल दिया जाएगा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

वनप्‍लस (OnePlus) जल्‍द एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि वनप्‍लस की अपकमिंग डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह भी जानकारी आई थी कि अपकमिंग डिवाइस में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों में यह भी बताया गया था कि वनप्‍लस की अपकमिंग डिवाइस OnePlus Nord 3 होगी। इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से पावर्ड वनप्लस फोन के स्पेक्स के बारे में बताया है, जो OnePlus Nord 3 हो सकता है। 

चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से पावर्ड वनप्लस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फ‍िलहाल जो वनप्‍लस डिवाइस मार्केट में मौजूद हैं, उनमें स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पंच-होल होता है। हालंकि अपकमिंग फोन में टॉप-सेंटर पोजिशन में पंच-होल दिया जाएगा।
Advertisement

कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 3 को 12 जीबी LPDDR5 5 रैम और 256 GB UFS  3.1 स्टोरेज से लैस किया जाएगा। यह 4,500mAh बैटरी के साथ पैक होकर आएगा। डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी इसकी चार्जिंग होगी, क्‍योंकि यह फोन 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

बात करें कैमरों की तो, कथित OnePlus Nord 3 में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। बैक में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा, जिसमें Sony IMX766 लगा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। लीक्‍स से पता चलता है कि यह डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगी। इसके Android 12 OS के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आने की संभावना है।
Advertisement

यह भी कहा जा रहा है कि कथित OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन स्‍पेसिफ‍िकेशंस के लेवल पर Realme GT Neo3 का रीबैज्ड वर्जन होगा, जो 22 मार्च को चीन में लॉन्च होने वाला है। OnePlus Nord 3 को मई के आखिर या जून में  इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले टिप्स्टर अंकित (@TechnoAnkit) ने अपने ट्विटर पोस्ट में खुलासा किया था कि OnePlus की एक डिवाइस, जिसका मॉडल नम्बर (PGKM10) है, को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। टिप्स्टर ने इसे वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन बताया था। कहा था कि यह 150W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.