12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus 10R के डिजाइन रेंडर्स लीक!

इन रेंडर्स को 91Mobiles ने टिपस्टर योगेश बराड़ के सहयोग से शेयर किया है।

12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus 10R के डिजाइन रेंडर्स लीक!

OnePlus 10R को सेंटर अलाइन पंच डिस्प्ले कटआउट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
  • इसे ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है
  • यह दो वेरिएंट में आ सकता है
विज्ञापन
OnePlus 10R स्‍मार्टफोन को लेकर बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। अब रेंडर की एक सीरीज के जरिए फोन के डिजाइन को लेकर जानकारी दी गई है। यह फोन मई में डेब्‍यू कर सकता है। रेंडर्स से संकेत मिलता है कि OnePlus 10R स्‍मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन होगा। अफवाहें हैं कि यह Realme GT Neo 3 का रीबैज हो सकता है, जिसे पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि OnePlus ने अभी तक ऑफ‍िशियली यह कन्‍फर्म नहीं किया है, लेकिन रेंडर्स काफी हद तक OnePlus 10R और Realme GT Neo 3 के एक जैसा होने का सुझाव देते हैं। 

इन रेंडर्स को 91Mobiles ने टिपस्टर योगेश बराड़ के सहयोग से शेयर किया है। OnePlus 10R को मैट फिनिश के साथ ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। कुछ और कलर ऑप्‍शन में भी इस डिवाइस को लाया जा सकता है। 

OnePlus 10R को सेंटर अलाइन पंच डिस्प्ले कटआउट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। यह पिछले वनप्‍लस फोन से उलट है, जिसमें डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट में पंच-होल कटआउट था।

ऐसा लगता है कि कंपनी ने OnePlus 10R से अलर्ट स्लाइडर को भी हटा दिया है, क्योंकि इसके रेंडर्स में सिर्फ वॉल्यूम रॉकर और साइडों में एक पावर बटन दिखाई देता है।

फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरे हैं। कैमरा सेटअप काफी हद तक Realme GT Neo 3 से मिलता-जुलता है, हालांकि एलईडी फ्लैश अलग दिखाकर मॉड्यूल को कुछ अलग दिखाने की कोशिश की गई है। बैक पैनल के सेंटर में OnePlus का लोगो भी है। 

पिछली रिपोर्टों में कहा गया है कि OnePlus 10R को इस साल की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। मुमकिन रूप से फोन मई की शुरुआत में लाया जा सकता है। फोन की इंडिया में टेस्टिंग शुरू होने की बात भी कही जा रही है। 

 

OnePlus 10R के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

OnePlus 10R में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसे ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। हालांकि एक शुरुआती रिपोर्ट में डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर होने की बात कही गई थी। इसके अलावा फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम, 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह दो वेरिएंट में आ सकता है। एक वेरिएंट में 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। दूसरे वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी होने की अफवाह है, जिसमें 80W चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »