• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन!

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन!

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन!

Photo Credit: Youtube/The pixel

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा।

ख़ास बातें
  • इसे 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • वियतनाम में इसके दाम 35 से 37 हजार रुपये के बीच हो सकते हैं
  • इस फोन में प्लास्टिक फिनिश हो सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एक ऑनलाइन वीडियो में इस कथित हैंडसेट के डिजाइन और प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान लगाया गया है। वीडियो में डिवाइस को होल-पंच डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। कहा जाता है कि Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। 108 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से यह फोन लैस हो सकता है। गैलेक्‍सी M सीरीज की इस डिवाइस को लेकर पहले अनुमान था कि यह चुनिंदा मार्केट में Galaxy A53 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकती है। 
 

Samsung Galaxy M53 5G के ये हो सकते हैं प्राइस 

The Pixel के पोस्‍ट किए गए वीडियो में Samsung Galaxy M53 5G के डिजाइन की डिटेल दिखाई गई है। इसके अनुसार, वियतनाम में सैमसंग गैलेक्सी M53 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत VND 10.5 मिलियन से 11 मिलियन (लगभग 35,100 रुपये से 36,800 रुपये) के बीच हो सकती है। यह डिवाइस ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
 

Samsung Galaxy M53 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में प्लास्टिक फिनिश हो सकती है। Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जो 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में भी लाया जा सकता है। 

इस फोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है। कहा जा रहा है कि फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर इस फोन में मिलने की उम्‍मीद है। Galaxy M53 5G को 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस किया जा सकता है। बहरहाल, सैमसंग की तरफ से इस फोन के बारे में ऑफ‍िशियली कुछ भी नहीं कहा गया है। उम्‍मीद है कि इस डिवाइस को लेकर अगले कुछ दिनों में और डिटेल सामने आएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »