10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में अब 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं। Realme, Redmi और Poco के इन 4 फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन
  • Realme के दो मॉडल में 10,001mAh बैटरी
  • 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Photo Credit: Poco

स्मार्टफोन में अब बड़ी बैटरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और 2026 में कंपनियां 7,000mAh से आगे निकलकर 10,000mAh बैटरी वाले फोन भी ला रही हैं। भारत में फिलहाल इस कैटेगरी में चार अलग-अलग मॉडल खास तौर पर सामने आते हैं -Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G। इनमें Realme के दोनों फोन 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco मॉडल में 10,000mAh बैटरी दी गई है।

10000mAh Battery Phones in India 2026

Realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G इस कैटेगरी में 10,001mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है। बैटरी को 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Realme P4 Power 5G की वर्तमान में शुरुआती कीमत ₹32,999 है।

Realme Narzo Power 5G

Realme Narzo Power 5G में भी 10,001mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6.8 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 80W Ultra Charging का सपोर्ट है। P4 Power 5G के समान ही Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत भी ₹32,999 है।

Poco X8 Power 5G

Poco X8 Power 5G भी 10,000mAh बैटरी वाले फोन की लिस्ट में शामिल है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरे में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है और फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Poco X8 Power 5G की वर्तमान में शुरुआती कीमत ₹35,999 है।

Advertisement

Redmi Note 17 Pro Max 5G

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। Xiaomi के मुताबिक, यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 4 दिन से ज्यादा तक चल सकती है, हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप यूज पर निर्भर करेगा। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 100W HyperCharge और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Redmi Note 17 Pro Max 5G इन चारों में सबसे महंगा फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • Bad
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,001 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 6 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,280x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.