Flipkart Big Bang Diwali Sale में 10,000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo S2 FE डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Vivo
अगर आपका अधिकतर समय बाहर रहते हैं और फोन को चार्ज करने का मौका नहीं मिलता है तो आपके लिए बड़ी बैटरी वाला फोन बेहतर विकल्प रहेगा। बाजार में Vivo ने हाल ही में 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo S2 FE लॉन्च किया था। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब दिवाली के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Bang Diwali Sale में इस फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Vivo S2 FE का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में मिल रहा है। दिवाली सेल में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹3803 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर हो जाएगी। इसके अलावा अगर पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में दिया तो ₹35 हजार तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में कितना बेनिफिट होगा यह सिर्फ और सिर्फ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है।
S2 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e प्रोसेसर दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
S2 FE धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है।
Vivo के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस फोन की लंबाई 16.39 सेमी, चौड़ाई 7.65 सेमी, मोटाई 0.869 सेमी और वजन 225 ग्राम है।
Vivo के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी