10.or G2 लॉन्च हुआ भारत में, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम 10.or G2 एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 19:30 IST
ख़ास बातें
  • 10.or G2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है टेनऑर जी2 में
  • 10.or G2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
10.or G2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। नए टेनऑर फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का दावा किया गया है। Prime Day 2019 के लिए Amazon.in लिमिटेड एडिशन 10.or G2 को लाने वाली है। फोन की बिक्री 15 जुलाई की मध्यरात्रि को शुरू होगी। हैंडसेट को चीनी कंपनी OEM Wingtech द्वारा बनाया गया है।
 

10.or G2 की भारत में सेल

टेनऑर जी2 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, Amazon India ने जानकारी दी है कि लिमिटेड एडिशन 10.or G2 प्राइम डे सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल 15 जुलाई की मध्यरात्रि से शुरू होगी।
Advertisement

लिमिटेड एडिशन 10.or G2 चारकोल ब्लैक और ट्वाइलेट ब्लू रंग में आएगा। रैम पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम।
 

10.or G2 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम 10.or G2 एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) है। फोन 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू है। साथ में 4 जीबी और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए 10.or G2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

10.or G2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) इस्तेमाल करना संभव है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon India, Tenor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.