10.or D स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 5 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

अमेज़न इंडिया अपने टेनॉर (10.or) ब्रांड के तहत भारत में अपना नया 10.or D स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। टेनॉर डी स्मार्टफोन की पहली सेल 5 जनवरी को होगी। नए स्मार्टफोन के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और अमेज़न प्राइम मेंबर को फोन पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी दी जाएगी।

10.or D स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 5 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • 10.or D की बिक्री भारत में 5 जनवरी से शुरू होगी
  • स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा
  • फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया अपने टेनॉर (10.or) ब्रांड के तहत  भारत में अपना नया 10.or D स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। टेनॉर डी स्मार्टफोन की पहली सेल 5 जनवरी को होगी। नए स्मार्टफोन के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और अमेज़न प्राइम मेंबर को फोन पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी दी जाएगी। टेनॉर ब्रांड के अन्य फोन की तरह ही इस हैंडसेट को भी 'Crafted for Amazon' प्रोग्राम के तहत बनाया गया है जिसे लिए अमेज़न ने स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ साझेदारी की है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, 10.or D में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी और 3 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, इसमें डायरैक स्पीकर, एफएम रेडियो और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। फोन को क्षमता देने के लिए 3500 एमएएच लीथियम पॉलीमर बैटरी है जिसके 25 घंटे तक का टॉक टाइम और 10 घंटे तक का डेटा एक्सेस टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में एक बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर है जिससे 0.2 सेकेंड में फिंगरप्रिंट स्कैन करने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प भी है।

अमेज़न इंडिया ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता हुएक्विन टेक्नोलॉजी के साथ टेनॉर ई और टेनॉरजी के लिए साझेदीरी की थी, जबकि टेनॉर डी शंघाई के लिए लॉंगचीयर के साथ साझेदारी हुई है।

स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए इसके प्राइवेट लेबल के अलावा, Crafted for Amazon प्रोग्राम में फैशन ब्रांड जैसे मिक्स, सिंबल और होम व किचन ब्रांड सोलिमो शामिल है।

बता दें कि टेनॉर ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला, 10.or D पहला स्मार्टफोन नहीं है। अमेज़न ने इससे पहले 10.or E और 10.or G लॉन्च किए थे। 10.or E की बिक्री 7,999 रुपये में सितंबर में उपलब्ध कराया गया था जबकि 10.or G को अक्टूबर में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon India, Android, Crafted for Amazon, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »