Xiaomi के इस फोन में होगा 120x ज़ूम और 108 मेगापिक्सल कैमरा

वर्तमान में Samsung Galaxy S20 Ultra में सर्वाधिक ज़ूम सपोर्ट है, जो कि 100x है। सैमसंग इसे 100X Space Zoom कहती है। वहीं, Xiaomi का आगामी फोन 120x ज़ूम सपोर्ट करेगा।

Xiaomi के इस फोन में होगा 120x ज़ूम और 108 मेगापिक्सल कैमरा

Mi 10 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस आता है और भारत में इसकी कीमत 49,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • अभी Mi 10 आता है 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस
  • आगामी फोन में 108-मेगापिक्सल कैमरा के साथ होगा 120x ज़ूम सपोर्ट
  • वर्तमान में Samsung Galaxy S20 Ultra है सबसे ज्यादा ज़ूम सपोर्ट वाला फोन
विज्ञापन
Xiaomi का आगामी स्मार्टफोन कोडनेम 'CAS' के साथ आएगा और इसमें 120x ज़ूम सपोर्ट वाला 108-मेगापिक्सल कैमरा होगा। Xiaomi Mi 10 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है, जो 108-मेगापिक्सल कैमरा स्पोर्ट करता है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ब्रांड का अकेला 108-मेगापिक्सल कैमरा फोन नहीं है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट सामने आई थी कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एक और स्मार्टफोन बाज़ार में लाने की योजना बना रही है और यह कुछ अन्य दिलचस्प कैमरा फीचर से भी लैस होगा। रिपोर्ट बताती है कि शाओमी इस स्मार्टफोन पर 2020 की शुरुआत से काम कर रहा है। इस आगामी शाओमी स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में कुछ लीक भी सामने आए हैं, लेकिन मुख्य स्पेसिफिकेशन अभी भी अज्ञात है।

Xiaomi के दूसरे 108-मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन की रिपोर्ट Xiaomishka पर सामने आई है, जिससे पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम CAS है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नए स्मार्टफोन की ज़ूम क्षमता बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी अधिक होगी और रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरिंग सैंपल की लीक सुझाव देती है कि यह 120x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इतना ज़ूम एक पेरिस्कोप कैमरा का इस्तेमाल कर प्राप्त किया जा सकता है, जैसा Mi 10 Youth Edition में शामिल होने के लिए भी कहा गया है।

वर्तमान में Samsung Galaxy S20 Ultra में सर्वाधिक ज़ूम सपोर्ट है, जो कि 100x है। सैमसंग इसे 100X Space Zoom कहती है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी शाओमी फोन 12x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा और 120x ज़ूम का शाओमी विज्ञापन करेगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह नया CAS स्मार्टफोन एक अलग सेंसर का उपयोग करेगा, जिसका कोडनेम HM2 होगा।


Xiaomishka का सुझाव है कि यह नया स्मार्टफोन नई Xiaomi Mi 10 CC सीरीज़ का एक हिस्सा होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775जी चिपसेट, एमएफसी और साथ ही 5जी कनेक्टिविटी स्पोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 10, 108 MP Camera Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »