Mi 10 Youth Edition का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर भी हुआ लिस्ट

Mi 10 Youth Edition के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लिस्टिंग से इतना पता चलता है कि इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz  होगी।

Mi 10 Youth Edition का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर भी हुआ लिस्ट

Xiaomi Mi 10 Youth Edition में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट शामिल होगा

ख़ास बातें
  • Mi 10 Youth Edition यूरोपीयन Mi 10 Lite 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है
  • हालांकि चीनी वेरिएंट के कुछ बदलावों के साथ आने का है दावा
  • मी 10 यूथ एडिशन में 50x ज़ूम सपोर्ट और एआई कैमरा सपोर्ट होने की जानकारी
विज्ञापन
Mi 10 Youth Edition उर्फ ​​Mi 10 Lite को कंपनी 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने वाली है। यह भी उम्मीद है कि स्मार्टफोन कंपनी के कस्टम स्किन MIUI UI के लेटेस्ट वर्ज़न पर काम करेगा। पिछले कुछ लीक यह साफ कर चुके हैं कि यह डिवाइस चीन में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। Xiaomi ने हाल ही में यूरोपीय बाजारों में Mi 10 Lite लॉन्च किया था, लेकिन चीनी बाजार के लिए आने वाला Mi 10 Youth Edition होगा तो इसी फोन का भाई, लेकिन यह कुछ बदले हुए फीचर्स के साथ आएगा। स्मार्टफोन को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया था, जिससे लॉन्च से पहले ही डिवाइस की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

टीईएमएए पर मी 10 यूथ एडिशन लिस्टिंग बताती है कि डिवाइस M2002J9E मॉडल नंबर के साथ आएगा और इस लिस्टिंग में डिवाइस की कुछ तस्वीरें भी शामिल है, जो आगामी शाओमी स्मार्टफोन का डिज़ाइन दिखाती हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि Mi 10 Youth Edition में 6.57-इंच एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। तस्वीरों से जानकारी मिलती है कि फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। मी 10 यूथ एडिशन पर प्राइमरी बैक कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा।

Mi 10 Youth Edition के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लिस्टिंग से इतना पता चलता है कि इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz  होगी। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट की जानकारी भी दी गई है, जो 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज में आएंगे। स्मार्टफोन 4060 एमएएच क्षमता की बैटरी और 164.06 x 72.77 x 7.98 मिलिमीटर डायमेंशन के साथ आएगा।

चीन में लॉन्च होने वाला मी 10 यूथ एडिशन यूरोपीय बाजार में लॉन्च किए गए Mi 10 Lite से थोड़ा अलग होगा। यूथ एडिशन का कैमरा सेटअप 50x ज़ूम सपोर्ट करेगा और इसके लिए कंपनी इसमें पेरिस्कोप सेटअप के शामिल होने की जानकारी पहले ही दे चुकी है। फोन का कैमरा सेटअप एआई आधारित होगा।

इसी मॉडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा गया था। यहां फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 611 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1917 स्कोर मिला था। जिस डिवाइस को बेंचमार्क किया गया था, उसकी बेस क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ थी और यह 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था। इसके अलावा फोन की गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला था कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »