700 km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार ने तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ZEEKR 001 ने अब तक की सबसे तेज ऑल-इलेक्ट्रिक कार स्लैलम के लिए भी एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इलेक्ट्रिक कार ने बेहद सफाई से 50 कोन के बीच से गुजरने का कोर्स मात्र 49.05 सेकंड में पूरा किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 20:58 IST
ख़ास बातें
  • ZEEKR 001 EV ने 207 kmph की स्पीड पर ड्रिफ्टिंग की
  • मात्र 3.8 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम है 001 EV
  • EV ने 50 कोन के बीच से गुजरने का कोर्स मात्र 49.05 सेकंड में पूरा किया

Zeekr 001 की चीन में कीमत 386,000 युआन (45.25 लाख रुपये) है

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड ZEEKR की 001 EV ने एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। ZEEKR 001 EV ने 207 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार में ड्रिफ्ट कर अपने नाम पहला Guiness World Record किया है। किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को सबसे तेज ड्रिफ्ट करके रिकॉर्ड बनाने के लिए 160 kmph की स्पीड हासिल करनी थी, लेकिन 001 EV ने यह कारनामा 207 kmph स्पीड में करके दिखाया। बता दें कि यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 3.8 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। 

TOI के अनुसार ZEEKR 001 EV ने 207 kmph की स्पीड पर ड्रिफ्टिंग कर Guiness Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया है। रिपोर्ट का कहना है कि इस कार ने एक अन्य रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसमें इलेक्ट्रिक कार ने इलेक्ट्रिक कार के लिए सबसे फास्ट स्लैलम (Slalom) करके दिखाया है।

सबसे तेज इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्रिफ्टिंग के लिए कार को 160 kmph स्पीड से ज्यादा की रफ्तार से ड्रिफ्ट करना था, लेकिन ZEEKR 001 EV ने यह कारनामा 207 kmph की स्पीड में करके दिखाया। जैसा कि हमने बताया, यह कार मात्र 3.8 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। यह कार 7,680 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। निश्चित तौर पर, एक ऑल-इलेक्ट्रिक कार के लिए ऐसा कर पाना काबिले तारीफ है।

इसके अलावा, ZEEKR 001 ने अब तक की सबसे तेज ऑल-इलेक्ट्रिक कार स्लैलम के लिए भी एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इलेक्ट्रिक कार ने बेहद सफाई से 50 कोन के बीच से गुजरने का कोर्स मात्र 49.05 सेकंड में पूरा किया।
Advertisement

ये रिकॉर्ड कथित तौर पर अगस्त में चीन के CATARC प्रोविंग ग्राउंड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक एडजुडिकेटर की देखरेख में तोड़े गए।
Advertisement

Zeekr 001 की चीन में कीमत 386,000 युआन (45.25 लाख रुपये) है। कार सिंगल चार्ज में 700 km की रेंज दे सकती है। यह कार पांच मिनट के चार्ज में 120 km की दूरी तय कर सकती है। कीमत की वजह से कार को चीन में Tesla Killer कहा जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.