शाओमी एयर प्यूरिफायर जल्द भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 12:04 IST
ख़ास बातें
  • मी एयर प्यूरिफायर की कीमत चीन में करीब 7,000 रुपये के आसपास है
  • फिलहाल लॉन्च की तारीख और दूसरी जानकारी नहीं मिली है
  • शाओमी ने हाल ही में रेडमी 3एस, 3एस प्राइम स्मार्टफोन लॉन्च किया है
चीन की टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द भारत में अपना एयर प्यूरिफायर लॉन्च करेगी। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने इस बारे में जानकारी दी।

भारत में शाओमी मोबाइल के अलावा दूसरे प्रोडक्ट लॉन्च करने के बारे में सवाल पूछने पर मनु जैन ने कहा, ''अब, हम कह सकते हैं कि भारत में शाओमी अपना एयर-प्यूरिफायर लॉन्च करेगी।'' हालांकि, उन्होंने रिलीज़ से जुड़ी तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने 2016 में मी टीवी के लॉन्च के बारे में भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कॉम्पैक्ट मी एयर-प्यूरिफायर को नवंबर 2015 में सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। उस वक्त कंपनी ने चीन में इस डिवाइस की कीमत 7,000 रुपये के आसपास बताई थी। मोबाइल और मी बैंड समेत दूसरी एक्सेसरी के अलावा एयर प्यूरिफायर शाओमी का भारत में एक और बड़ा प्रोडक्ट होगा।

2016 के लक्ष्य के बारे में जैन ने कहा, ''शाओमी में हम कभी लक्ष्य निर्धारित नहीं करते।'' 2015 में भारत में हुई बिक्री का खुलासा ना करते हुए जैन ने कहा कि पिछली चार तिमाही (2015 की अंतिम दो और 2016 की पहली दो तिमाही) में कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट भारत में बेचे।
Advertisement

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन नीति की जगह अब कंपनी धीरे-धीरे ऑफलाइन सेल की तरफ अपना ध्यान देगी जो करीब 5000 रिटेल डीलर के साथ कुल बिक्री का 10 प्रतिशत है। कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन रेडमी 3एस और 3एस प्राइम हैंडसेट को पूरी तरह 'मेड इन इंडिया' के तौर पर पेश किया है और इसे फॉक्सकॉन बनाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Internet, Mi Purifier, Xiaomi, Xiaomi Air Purifier
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.