Xiaomi का दावा, सेल में ढाई दिन में बेचे 20 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon पर साल की सबसे बड़ी सेल आयोजित हो रही है। Xiaomi ब्रांड के स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 12:27 IST
ख़ास बातें
  • 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 11 अक्टूबर शाम 7 बजे तक रिकॉर्ड सेल
  • Xiaomi ने एक लाख से ज़्यादा 100,000 Mi LED TV बेचे हैं
  • कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर भी सेल चल रही है
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon पर साल की सबसे बड़ी सेल आयोजित हो रही है। Xiaomi ब्रांड के स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल का हिस्सा हैं। चीनी कंपनी शाओमी ने दावा किया है कि वह सेल के पहले ढाई दिन में 25 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचने में सफल रही है। शाओमी के स्मार्टफोन के साथ मी एलईडी टीवी, मी बैंड 3, मी पावर बैंक, मी ईयरफोन्स, मी राउटर और मी ईको सिस्टम के अन्य प्रोडक्ट सेल में अलग-अलग किस्म के ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। ज्ञात हो कि कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर भी सेल चल रही है। इसके आंकड़ें भी कंपनी के रिकॉर्ड का हिस्सा हैं।

Xiaomi ने जानकारी दी है कि 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक रिकॉर्ड सेल दर्ज की गई। आंकड़ों की बात करें तो इस दौरान 20 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे गए। यह कंपनी द्वारा इतने वक्त में बेचा गया सबसे ज्यादा हैंडसेट है। याद रहे कि बीते साल Xiaomi ने 20 से 22 सिंतबर तक चली सेल के पहले दो दिन में 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Xiaomi ने एक लाख से ज़्यादा 100,000 Mi LED TV बेचे हैं। इस अवधि में चार लाख से ज़्यादा मी ईकोसिस्टम प्रोडक्ट और एक्सेसरी बेचने की भी जानकारी दी गई है। दावा तो यह भी है कि शाओमी ने ढाई दिन में इतने ज़्यादा मी एलईडी टीवी कभी नहीं बेचे हैं।

Xiaomi ने बताया कि उसके प्रोडक्ट के लिए Amazon India सेल बेहद ही सफल रहा। जानकारी दी गई है कि Xiaomi Redmi 6A स्मार्टफोन हर कैटेगरी में सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा। इसके अलावा अमेज़न इंडिया पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन शाओमी के ही हैं। इसके अलावा Mi LED TV अपनी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट बना।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि Mi Mix 2, Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Redmi 6 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 जैसे Xiaomi स्मार्टफोन इस सेल का हिस्सा हैं। Mi LED Smart TV 4A, Mi LED TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro, 10000mAh Mi Power Bank 2i, 20000mAh Mi Power Bank 2i और Mi Band - HRX Edition को भी उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.