Xiaomi ने AI, 3D फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च किया Smart Door Lock 2, जानें कीमत

Smart Door Lock 2 में 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट वाला फेस रिकग्निशन सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 11:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 2.3 मेगापिक्सल का हाई डेफिनिशन कैमरा दिया गया है
  • इसमें नॉइज रिडक्शन ऑटोमेटिक मेकेनिज्म दिया गया है
  • इसमें कंपनी ने AI का सपोर्ट भी दिया है

Xiaomi Smart Door Lock 2 में 3D Face Recognition फीचर है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट डोर लॉक Smart Door Lock 2 लॉन्च किया है जो कि 3D Face Recognition फीचर से लैस है। इसमें कंपनी ने AI का सपोर्ट भी दिया है जिससे यह और भी स्मार्ट हो जाता है। इसमें नॉइज रिडक्शन ऑटोमेटिक मेकेनिज्म दिया गया है। खास बात यह भी है कि डोर लॉक सभी उम्र के इंसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिर चाहे बच्चे ही क्यों न हो, जो ज्यादा हाइट तक नहीं पहुंच पाते यह उनके लिए भी काम करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Smart Door Lock 2 price

Xiaomi Smart Door Lock 2 को कंपनी ने चीन में लॉन्च (via) किया है। इसकी कीमत 1899 युआन (लगभग 21,700 रुपये) से शुरू होती है। डोर लॉक चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
 

Xiaomi Smart Door Lock 2 Specifications

Xiaomi Smart Door Lock 2 में 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट वाला फेस रिकग्निशन सिस्टम दिया गया है। यह फेस डिटेल्स कैप्चर करने के लिए इनविजिबल लाइट का इस्तेमाल करता है। अनलॉक करने का सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और इसमें हाथों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। साथ ही किसी पासवर्ड की जरूत भी नहीं पड़ती है। स्मार्ट लॉक में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है और यह फोटो या वीडियो का इस्तेमाल करके भी नहीं खोला जा सकता है। यानी स्मार्ट लॉक को गैर अधिकारिक रूप से खोलना संभव नहीं है।

इसमें AI स्मार्ट कैट आई दी गई है जिसकी मदद से दूर बैठे हुए ही डोर मॉनिटरिंग की जा सकती है। इसमें 2.3 मेगापिक्सल का हाई डेफिनिशन कैमरा दिया गया है जिसमें 160 डिग्री व्यूइंग एंगल है। लो-लाइट के लिए भी डोर बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें माइक्रो लाइट फुल कलर नाइट विजन सपोर्ट दिया गया है। अनलॉकिंग ऑप्शंस के लिए इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट, ब्लूटूथ, इमरजेंसी की (Key), NFC कार्ड, शाओमी फोन, शाओमी वॉच, शाओमी ब्रेसलेट, पासवर्ड आदि का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे प्राइमरी लॉकिंग ऑप्शन के साथ ही यूजर को बैकअप ऑप्शंस भी मिल जाते हैं। 

इसमें ऑटोमेटिक लॉक बॉडी दी गई है। यानी दरवाजा बंद होने के बाद यह अपने आप ही लॉक हो जाता है। लॉक करने की अलग से जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें डुअल प्रोटोकॉल वाइ-फाइ और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। Mi Home ऐप की मदद से यूजर डोर लॉक नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकता है, और दूर बैठे हुए ही इसकी सेटिंग्स को भी मैनेज कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.