Xiaomi Smart Door Lock की बिक्री हुई 18.01 मिलियन के पार, जानें सबकुछ

शाओमी स्मार्ट डोर लॉक सीरीज की कीमत 799 युआन (लगभग 9,349 रुपये) से 2,999 युआन (लगभग 35,091 रुपये) के बीच हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 18:48 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी स्मार्ट डोर लॉक सीरीज की कीमत 799 युआन (लगभग 9,349 रुपये) है।
  • स्मार्ट डोर लॉक की ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री 4.31 मिलियन यूनिट थी।
  • Xiaomi ऑनलाइन चैनल पर 15% हिस्सेदारी के साथ बाजार में टॉप पर है।

Xiaomi Smart Door Lock 2 में 8 ड्राई बैटरियां हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में बिक्री का डाटा शेयर किया है, जिसमें 2023 के दौरान Xiaomi Smart Door Lock की बिक्री 18.01 मिलियन से पार हो गई है। इस डेटा के साथ साल-दर-साल बिक्री में महत्वपूर्ण ग्रोथ का संकेत मिलता है। इससे पता चलता है कि Xiaomi बाजार में बिक्री के मामले में टॉप पर है। यहां हम आपको शाओमी स्मार्ट डोर लॉक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Smart Door लॉक की कीमत


शाओमी स्मार्ट डोर लॉक सीरीज की कीमत 799 युआन (लगभग 9,349 रुपये) से 2,999 युआन (लगभग 35,091 रुपये) के बीच हैं। Xiaomi को उम्मीद है कि उसके स्मार्ट डोर लॉक की बिक्री में बढ़ोतरी रहेगी। कंपनी को स्मार्ट डोर लॉक बाजार में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी को पार करने की उम्मीद है।

चीन की स्मार्ट डोर लॉक की ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री 4.31 मिलियन यूनिट थी, जिसमें 2022 से 45 प्रतिशत सुधार है। ऑनलाइन नए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर 1.5 मिलियन बिक्री हुई, जिसमें बीते साल की तुलना में 70% सुधार हुआ है। बिक्री की मात्रा और रेवेन्यू के मामले में बाजार में टॉप 3 कंपनी Xiaomi, Deschmann और Cadiz थी।

सेल्स इंफॉर्मेशन के अनुसार, Xiaomi सभी ऑनलाइन चैनल पर लगभग 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बाजार में टॉप पर है। रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रोडक्ट लागत-प्रभावशीलता और स्मार्ट एक्सपीरियंस के मामले में Xiaomi के पास बढ़त है। ब्रांड ने बड़े स्तर पर मौजूदा इंटरनेट यूजर्स को भी जोड़ा है, जिसका फायदा अपने स्मार्ट डोर लॉक की पेशकश के साथ उठाया है। नई रिपोर्ट ने Xiaomi के अनुमान को भी सही बताया है कि यह 2023 के आखिर तक स्मार्ट डोर लॉक बिक्री में टॉप कंपनी होगी।
Advertisement

Xiaomi Smart Door लॉक सीरीज में शाओमी फुल ऑटोमैटिक स्मार्ट डोर लॉक, शाओमी फुल ऑटोमैटिक स्मार्ट डोर लॉक प्रो, शाओमी स्मार्ट डोर लॉक ई10, शाओमी स्मार्ट डोर लॉक 1एस और शाओमी फेस रिकग्निशन स्मार्ट डोर लॉक एक्स शामिल हैं। Xiaomi के पास ग्राहकों के बड़े स्तर को कवर करने के लिए प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.