रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera

Xiaomi ने अपना पहला Full-Color Night Vision Smart Camera 5 Pro लॉन्च किया है, जिसमें 4K वीडियो और Local AI जैसे फीचर्स मिलते हैं।

रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Camera 5 Pro में 4K वीडियो और फुल-कलर नाइट विजन मिलेगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi का पहला Full-Color Night Vision कैमरा हुआ लॉन्च
  • 4K वीडियो के साथ मिलेगा Local AI फीचर
  • 360 डिग्री कवरेज और Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलेगा
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला ऐसा कैमरा है, जो दिन के साथ-साथ कम रोशनी और रात में भी रंगीन वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है। इसमें 8MP और 4MP के दो कैमरे दिए गए हैं, जो मिलकर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरे में Local AI चिप भी दी गई है, जो इंसान और पालतू जानवरों की पहचान करने के साथ बच्चे के रोने जैसी आवाजों को भी पहचान सकती है। इसके अलावा 360 डिग्री घूमने वाला डिजाइन, Wi-Fi 6 और दो तरफा वॉयस कॉल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi Smart Camera 5 Pro का सबसे बड़ा फीचर इसका Full-Color Night Vision है। सामान्य सिक्योरिटी कैमरे कम रोशनी में अक्सर ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज पर स्विच हो जाते हैं, लेकिन इस कैमरे में 8MP मेन सेंसर और 4MP सेकेंडरी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, ज्यादा लाइट कैप्चर, सॉफ्ट लाइट और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग की मदद से रात में भी रंगीन फुटेज रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में अलग-अलग नाइट विजन मोड भी दिए गए हैं।

कैमरे में डुअल-लेंस सेटअप के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल मोटर पैन-टिल्ट सिस्टम दिया गया है, जिसकी मदद से कैमरा 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 174 डिग्री वर्टिकल घूम सकता है। इसे घर के लिविंग रूम, बच्चों के कमरे, बुजुर्गों की निगरानी और पालतू जानवरों पर नजर रखने जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Smart Camera 5 Pro में 1.5 TOPS क्षमता वाली Local AI चिप दी गई है। यह प्रोसेसिंग सीधे कैमरे पर होती है, यानी हर डिटेक्शन के लिए डेटा को क्लाउड पर भेजने की जरूरत नहीं होती। कैमरा इंसान और Pets को पहचान सकता है और बच्चे के रोने जैसी आवाज का पता भी लगा सकता है। इसके अलावा इवेंट-ट्रिगर मॉनिटरिंग और बिना दिखाई देने वाली लाल लाइट के नाइट विजन जैसे मोड भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi 6 और Mijia Smart Connect दिया गया है। कैमरा दो तरफा वॉयस कॉल भी सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए microSD कार्ड, Cloud Storage और NAS का विकल्प मिलता है। प्राइवेसी के लिए Lens Masking, Local AI Processing और Access Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi का AOR Low-Power Recording सिस्टम भी इसमें मौजूद है, जो स्टोरेज की खपत कम करने में मदद करता है।

Xiaomi Smart Camera 5 Pro price, availability

Xiaomi Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 429 युआन (करीब ₹6,150) रखा गया है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 599 युआन (करीब ₹8,550) होगी। फिलहाल कंपनी ने इसके चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  2. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  4. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  5. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  7. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  8. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  9. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  10. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »