Xiaomi ने लॉन्च किया अपना पहला AI ट्रैकिंग वाला इंडोर जूम सिक्टयोरिटी कैमरा, जानें कीमत

Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition में डुअल-लेंस सेटअप मिलता है, जिसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5MP टेलीफोटो लेंस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 18:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 9x हाइब्रिड जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
  • 399 युआन शुरुआती कीमत, 20 अगस्त से बिक्री
  • Wi-Fi 6, AI ट्रैकिंग और प्राइवेसी शटर भी मौजूद

Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition का रेगुलर रिटेल प्राइस 469 युआन (करीब 5,700 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने इनडोर स्मार्ट कैमरा लाइनअप में नया Smart Camera 4 Zoom Edition लॉन्च किया है, जिसमें डुअल-लेंस सेटअप, 9x हाइब्रिड जूम और 4K वीडियो सपोर्ट जैसी खासियतें हैं। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम भी सपोर्ट करता है। कैमरा में f/1.6 अपर्चर, बैक-इल्यूमिनेटेड सेंसर और नाइट विजन के लिए 940nm पर काम करने वाले 10 इन्फ्रारेड LEDs मिलते हैं, जो 10 मीटर तक अंधेरे में भी विजिबिलिटी देने का दावा करते हैं।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition का क्राउडफंडिंग प्राइस 399 युआन (लगभग 4,900 रुपये) है, जबकि रेगुलर रिटेल प्राइस 469 युआन (करीब 5,700 रुपये) होगा। इसकी क्राउडफंडिंग 20 अगस्त, सुबह 10 बजे (चीन का लोकल समय) से Xiaomi Youpin पर शुरू होगी। फिलहाल यह प्रोडक्ट केवल चीन में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition में डुअल-लेंस सेटअप मिलता है, जिसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5MP टेलीफोटो लेंस है। यह 9x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम शामिल है। कैमरा 4K रिजॉल्यूशन, f/1.6 अपर्चर और बैक-इल्यूमिनेटेड सेंसर के साथ आता है, जिससे डेलाइट और लो-लाइट दोनों कंडीशन्स में बेहतर क्लैरिटी मिलने का दावा किया गया है।

नाइट विजन के लिए इसमें 940nm वेवलेंथ के 10 इन्फ्रारेड LEDs दिए गए हैं, जो बिना रेड लाइट दिखाए 10 मीटर तक डार्क में विजिबिलिटी देने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, अपग्रेडेड मोटर सिस्टम के चलते पैन-टिल्ट परफॉर्मेंस पुराने C700 मॉडल से 30% बेहतर हो गई है। यह कैमरा 360° हॉरिजॉन्टल और 180° वर्टिकल रोटेशन सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi 6 सपोर्ट है और H.265 वीडियो एनकोडिंग का इस्तेमाल किया गया है ताकि स्टोरेज कम इस्तेमाल हो। स्टोरेज ऑप्शन्स में 256GB तक microSD कार्ड सपोर्ट, सब्सक्रिप्शन-बेस्ड क्लाउड स्टोरेज और NAS बैकअप सपोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

AI फीचर्स में यह कैमरा बॉडी शेप और पोस्टचर से लोगों की पहचान कर सकता है, मूविंग सब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है और फ्रेम में उनके साइज के हिसाब से जूम एडजस्ट करता है। इसमें पेट ट्रैकिंग, बेबी क्राई डिटेक्शन, मोशन-ट्रिगर्ड जूम और "OK" हैंड साइन से वीडियो कॉलिंग भी मिलती है।

Smart Camera 4 Zoom Edition, Xiaomi HyperOS और Mi Home इकोसिस्टम के साथ कम्पैटिबल है, जिससे यूजर्स स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी और Xiaomi कार से भी फुटेज मॉनिटर कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिजिकल लेंस शटर, MJA1 सिक्योरिटी चिप (EAL5+ सर्टिफिकेशन) और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition की कीमत कितनी है?

क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 399 युआन (लगभग 4,900 रुपये) है, जबकि रेगुलर प्राइस 469 युआन (लगभग 5,700 रुपये) होगा।

Advertisement

इसकी बिक्री कब और कहां शुरू होगी?

क्राउडफंडिंग 20 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे (CST) Xiaomi Youpin पर शुरू होगी।

कैमरा में कौन-कौन से लेंस हैं?

इसमें डुअल-लेंस सेटअप है - 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP टेलीफोटो, 9x हाइब्रिड जूम (3x ऑप्टिकल) के साथ।

क्या यह कैमरा नाइट विजन सपोर्ट करता है?

हां, इसमें 940nm इन्फ्रारेड LEDs के साथ 10 मीटर तक नाइट विजन सपोर्ट है।

Advertisement

क्या इसमें AI फीचर्स हैं?

हां, इसमें AI-आधारित ह्यूमन, पेट और मोशन ट्रैकिंग, बेबी क्राई डिटेक्शन और जेस्चर-आधारित वीडियो कॉल सपोर्ट है।

स्टोरेज ऑप्शंस क्या हैं?

यह 256GB तक microSD कार्ड, क्लाउड स्टोरेज (सब्सक्रिप्शन) और NAS बैकअप सपोर्ट करता है।

क्या इसमें प्राइवेसी फीचर्स भी हैं?

हां, इसमें फिजिकल लेंस शटर और MJA1 सिक्योरिटी चिप (EAL5+ सर्टिफिकेशन) दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.