चेहरे पहचानता है Xiaomi का नया सिक्योरिटी कैमरा! 3K रिकॉर्डिंग, 5MP सेंसर, AI ट्रैकिंग से लैस, जानें कीमत

दावा है कि 1080p मॉडल्स की तुलना में Smart Camera 3 3K में 3 गुना ज्यादा क्लियर वीडियो क्वालिटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 08:54 IST
ख़ास बातें
  • यह 2960 × 1666 रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
  • नए कैमरा में कंपनी ने अल्ट्रा लो लाइट फुल कलर तकनीकी दी है।
  • शाओमी ने इसमें खास डेटा प्रोटेक्शन फीचर दिए हैं।

Xiaomi Smart Camera 3 3K को कंपनी ने बेहतरीन वीडियो क्वालिटी के साथ पेश किया है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपना नया सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera 3 3K लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह सिक्योरिटी कैमरा 3K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 5MP का सेंसर लगा है और लो-लाइट में भी यह बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। यह जाने-पहचाने चेहरे, और अनजान चेहरों में अंतर कर नोटिफिकेशन भेज सकता है। नए कैमरा में कंपनी ने अल्ट्रा लो लाइट फुल कलर तकनीकी दी है। इसका फायदा यह है कि डिम लाइट में भी यह बेहतरीन कलर फुटेज दे सकता है। यह 2960 × 1666 रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। दावा है कि 1080p मॉडल्स की तुलना में इसमें 3 गुना ज्यादा क्लियर वीडियो क्वालिटी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Camera 3 3K Price

Smart Camera 3 3K की कीमत 169 युआन (लगभग 2200 रुपये) है। कंपनी ने लॉन्च प्राइस ऑफर के तहत यह कीमत निर्धारित की है जो सीमित समय तक हो सकती है। नए सिक्योरिटी कैमरा को Xiaomi Youpin वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Smart Camera 3 3K Specifications

Xiaomi Smart Camera 3 3K को कंपनी ने बेहतरीन वीडियो क्वालिटी के साथ पेश किया है। शाओमी के अनुसार यह 2960 × 1666 रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। दावा है कि 1080p मॉडल्स की तुलना में इसमें 3 गुना ज्यादा क्लियर वीडियो क्वालिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार, प्लेबैक और जूमिंग के दौरान इसमें चेहरा पहचानने और चीजों की पहचान करने में स्टैंडर्ड कैमरा से कहीं ज्यादा आसानी रहती है। 

नए कैमरा में कंपनी ने अल्ट्रा लो लाइट फुल कलर तकनीकी दी है। इसका फायदा यह है कि डिम लाइट में भी यह बेहतरीन कलर फुटेज दे सकता है। पूरी तरह से अंधेरा होने पर भी इसमें क्लियर ब्लैक एंड व्हाइट नाइट विजन मिल जाता है क्योंकि इसमें 8 इंफ्रारेड फिल लाइट्स लगी हैं। इसमें डुअल मोटर पैन-टिल्ट सिस्टम है जो 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल, और 109 डिग्री वर्टीकल रोटेशन सपोर्ट करता है। कैमरा में ह्यूमन मोशन ट्रैकिंग भी है। 

शाओमी ने इसमें खास डेटा प्रोटेक्शन फीचर दिए हैं। यह यह मिजिया सिक्योरिटी चिप से लैस है जिसमें एक प्राइवेट की, और डिजिटल सर्टिफिकेट मिलता है। वीडिया ट्रांसमिशन भी एन्क्रिप्टेड है। कैमरा में कई AI पावर्ड फीचर्स भी हैं। यह जाने पहचाने, और अनजाने चेहरों में भी अंतर कर सकता है। इसमें टू-वे वॉइस कम्युनिकेशन सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें बड़ा स्पीकर है और 8 मीटर पिक-अप रेंज वाला माइक्रोफोन दिया गया है। कैमरा में microSD का सपोर्ट भी दिया गया है जिसमें 256GB तक स्टोरेज की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट भी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
  3. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  4. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  2. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  3. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  4. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  5. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  6. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  8. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  9. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.