Xiaomi ने लॉन्च की मोबाइल से कंट्रोल होने वाली स्मोक चिमनी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Mijia Smart Smoke Purifier S20 में 120,000 RPM तक की स्पीड वाला वैरिएबल फ्रीक्वेंसी फैन लगाया गया है, जो पावरफुल सक्शन के साथ लो नॉइज ऑपरेशन देने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Smart Smoke Purifier S20 को चीन में JD.com पर उपलब्ध कराया गया है
  • इसकी लॉन्च कीमत 2,599 युआन (करीब 30,700 रुपये) रखी गई है
  • इसमें 11 क्यूबिक मीटर/मिनट की एयर मूवमेंट कैपेसिटी मौजूद है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट किचन प्रोडक्ट Mijia Smart Smoke Purifier S20 लॉन्च कर दिया है। यह नया किचन हुड खासतौर पर तेज धुएं की सफाई, कम शोर और स्मार्ट कंट्रोल्स पर फोकस करता है। इसमें 12 मीटर/सेकंड की एयरफ्लो स्पीड वाला स्ट्रेट-लाइन एयर इनलेट सिस्टम दिया गया है, जो किचन में धुएं को तेजी से खींचने का दावा करता है। डिवाइस में फ्रंट कर्टन और साइड पैनल्स लगे हैं, जो चारों तरफ से फ्यूम्स को रोकते हैं। साथ ही इसमें एक PM2.5 सेंसर भी है, जो कुकिंग के दौरान रियल-टाइम एयर क्वालिटी दिखाता है।

Xiaomi ने Mijia Smart Smoke Purifier S20 को चीन में JD.com पर उपलब्ध कराया है। इसकी लॉन्च कीमत 2,599 युआन (करीब 30,700 रुपये) रखी गई है, लेकिन एक लिमिटेड समय के लिए इसे राष्ट्रीय सब्सिडी प्राइस 2,079.2 CNY (करीब 24,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस डार्क ग्रे कलर में आता है, जिसमें सिल्वर ग्लास बैक पैनल दिया गया है।
Advertisement

इस स्मार्ट हुड में 120,000 RPM तक की स्पीड वाला वैरिएबल फ्रीक्वेंसी फैन लगाया गया है, जो पावरफुल सक्शन के साथ लो नॉइज ऑपरेशन देने का दावा करता है। इसकी रीडिजाइन्ड एयर डक्ट सिस्टम 11 क्यूबिक मीटर/मिनट की एयर मूवमेंट कैपेसिटी और 1000Pa तक का मैक्स स्टैटिक प्रेशर सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस का ऑपरेटिंग नॉइज 65dB(A) से ऊपर नहीं जाता, जिससे यह यूज के दौरान काफी शांत रह सकता है।

नए Mijia प्रोडक्ट में ऑयल फिल्टर मैश नहीं है, इसलिए यूजर्स को बार-बार निकालकर सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक यह यूनिट 90% ऑयल सेपरेशन और 95% तक स्मेल रिडक्शन देती है। इसका वजन 26 किलो है और डायमेंशन 895×427×903mm है।
Advertisement

Mijia S20 स्मार्ट होम इंटीग्रेशन के साथ आता है, यानी यह Mijia App से कंट्रोल हो सकता है, Xiaoai वॉइस कमांड को सपोर्ट करता है और सीन बेस्ड ऑटोमेशन पर भी काम करता है। इसमें एक खास फीचर है, जो गैस स्टोव ऑन करते ही यह ऑटोमैटिकली स्टार्ट हो जाता है और जब स्मोक क्लियर हो जाए तो खुद-ब-खुद बंद भी हो जाता है। साथ ही इसमें हैंड जेस्चर से ऑपरेट करने की सुविधा भी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.