कैमरा से देखेगा और खुद खाना खिलाएगा! पालतू जानवरों के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीडर, जानें कीमत

Xiaomi ने Mijia Smart Pet Feeder 2 Visual Edition लॉन्च किया है, जिसमें 5MP कैमरा, AI मॉनिटरिंग और 30 दिन तक फूड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का पेट फीडर अब कैमरा और AI मॉनिटरिंग सपोर्ट के साथ
  • 5MP कैमरा और नाइट विजन से 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी संभव
  • 5 लीटर स्टोरेज के साथ करीब 30 दिन तक खाना स्टोर करने की क्षमता

Xiaomi का पेट फीडर अब कैमरा और AI मॉनिटरिंग सपोर्ट के साथ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम में नया गैजेट Mijia Smart Pet Feeder 2 Visual Edition लॉन्च किया है। यह 2023 में आए मॉडल का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें इस बार बिल्ट-इन कैमरा जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस न सिर्फ पालतू जानवरों को फीड करता है, बल्कि उनकी एक्टिविटी को रियल-टाइम में देखने की सुविधा भी देता है। इसमें 5-मेगापिक्सल कैमरा, 150-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 940nm इंफ्रारेड फिल लाइट दी गई है, जिससे यह लो-लाइट या रात में भी फुटेज कैप्चर कर सकता है।

यह नया पेट फीडर Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर 30 मार्च सुबह 10 बजे से क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसकी सुझाई गई कीमत 549 युआन (करीब 7,400 रुपये) रखी गई है, जबकि शुरुआती बैकर्स इसे 449 युआन (लगभग 6,000 रुपये) में खरीद सकेंगे। यह डिवाइस फिलहाल चीन के मार्केट को टारगेट करता है। भारत में इसके लॉन्च की संभावना फिलहाल कम है।

Advertisement

Mijia Smart Pet Feeder 2 Visual Edition में 5-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो 150-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसमें 940nm इंफ्रारेड फिल लाइट भी शामिल है, जिससे कंपनी के मुताबिक यह रात या कम रोशनी में भी साफ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। डिवाइस में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यह पहचान सकते हैं कि पालतू जानवर फीडर के पास आया है या खाना खा रहा है।

यह फीडर 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग सपोर्ट करता है और इसमें लोकल व क्लाउड स्टोरेज दोनों ऑप्शन मिलते हैं। यूजर 16GB से 128GB तक का microSD कार्ड लगा सकते हैं या फिर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे रिमोट एक्सेस और बैकअप मिल सके।

डिवाइस में 5-लीटर का स्टोरेज कंटेनर दिया गया है, जो करीब 2.5 किलो ड्राई पेट फूड स्टोर कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह एक एडल्ट कैट के लिए लगभग 30 दिन तक का खाना स्टोर कर सकता है। यह 18mm तक के किबल साइज को सपोर्ट करता है और इसमें ऑटोमैटिक एरर करेक्शन सिस्टम भी दिया गया है, जो खाना फंसने पर सिस्टम को रिवर्स कर देता है।

Advertisement

डिजाइन और सेफ्टी के लिहाज से इसमें ट्रिपल सीलिंग और बैरियर सिस्टम दिया गया है, जिससे खाना नमी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें इमरजेंसी पावर सप्लाई सिस्टम भी शामिल है, जो पावर कट के दौरान भी फीडिंग शेड्यूल को जारी रखने में मदद करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.