Xiaomi के नए 560L फ्रिज में मिलती है हाइजीन-फोकस टेक्नोलॉजी, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi ने चीन में नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L पेश किया है। इसमें माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी, 18 जोन इंटरनल लेआउट और स्मार्ट कूलिंग फीचर्स दिए गए हैं। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 560L कैपेसिटी वाला नया Mijia Refrigerator
  • माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आया एम्बेडेड क्रॉस-डोर मॉडल
  • 6999 युआन (करीब 89,000 रुपये) की कीमत और तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L पेश कर दिया है। यह क्रॉस-डोर डिजाइन वाला बड़ा फ्रिज 560 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है और कंपनी की माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे मीट को सब-जीरो टेम्परेचर पर बिना फ्रीज हुए रखा जा सकता है। फ्रिज में आयन-आधारित प्यूरीफिकेशन सिस्टम, एम्बेडेड इंस्टॉलेशन वाला फ्लश-फिट स्ट्रक्चर, इनबिल्ट आइस मेकर और 18-जोन इंटरनल लेआउट जैसी कई खासियतें भी शामिल हैं।

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L को चीन में 6999 युआन (लगभग 89,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर JD.com और कंपनी के अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया गया है। इसे Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। गिज्मोचाइना के मुताबिक, प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती खरीदारों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोशनल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Advertisement

नए Xiaomi प्रोडक्ट का डिजाइन पूरी तरह एम्बेडेड किचन सेटअप को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका क्रॉस-डोर स्ट्रक्चर कैबिनेट्स के साथ लेवल होकर फिट होता है, जिससे किचन का लुक अधिक स्ट्रिमलाइन दिखाई देता है। कुल 560 लीटर स्पेस को अंदर 18 अलग-अलग जोन्स में बांटा गया है, ताकि फूड कैटेगरीज को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके।

Xiaomi की माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी इस मॉडल का प्रमुख फीचर है। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल के जरिए मीट को हल्की सब-जीरो रेंज में रखता है, जिससे नमी और टेक्सचर लंबे समय तक बनाए रहने में मदद मिलती है। इसके साथ दिया गया आयन-आधारित प्यूरीफिकेशन सिस्टम पूरे चैम्बर में बैक्टीरिया ग्रोथ कम करने पर काम करता है।

फ्रिज में इनबिल्ट आइस मेकर भी है, जिसकी पानी की लाइनों को क्लीननेस स्टैंडर्ड्स के अनुसार सर्टिफाई किया गया है। यह मॉडल एनर्जी-एफिशिएंसी कैटेगरी में भी हाई रेटिंग प्राप्त करता है और पूरे चैम्बर में यूनिफॉर्म कूलिंग सपोर्ट करता है। इसमें Whole-chamber sterilisation, rapid cooling और Xiaomi इकोसिस्टम के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं।

Advertisement

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L की कीमत कितनी है?

इस मॉडल की शुरुआती कीमत चीन में 6999 युआन रखी गई है।

इस नए Mijia Refrigerator में क्या खास टेक्नोलॉजी दी गई है?

फ्रिज माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे मीट को सब-जीरो टेम्परेचर पर बिना फ्रीज हुए स्टोर किया जा सकता है।

क्या इस फ्रिज में स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं?

हां, इसमें whole-chamber sterilisation, rapid cooling और Xiaomi इकोसिस्टम के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

Advertisement

इसका टोटल स्टोरेज लेआउट कैसा है?

फ्रिज के अंदर 560 लीटर स्पेस को 18 अलग-अलग जोन्स में डिवाइड किया गया है ताकि स्टोरेज व्यवस्थित रहे।

यह फ्रिज किन कलर ऑप्शंस में मिलता है?

Xiaomi ने इसे Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर्स में पेश किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.