Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
Xiaomi ने चीन में नया Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition लॉन्च किया है। Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition की कीमत 1999 युआन (लगभग 28,072 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin पर लिस्टेड कर दिया गया है। यह सिंगल यूनिट से गर्म पानी और बर्फ दोनों बना सकता है। इस मशीन में कटीन्यूअस वाटर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।