• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया हीटिंग बोर्ड डिनर पार्टी के लिए बेहतरीन ऑप्शन! खाने को घंटों तक रखेगा गर्म!

Xiaomi का नया हीटिंग बोर्ड डिनर पार्टी के लिए बेहतरीन ऑप्शन! खाने को घंटों तक रखेगा गर्म!

Xiaomi Mijia फोल्डेबल फूड वार्मिंग बोर्ड की मूल कीमत 449 युआन (करीब 5,400 रुपये) रखी गई है।

Xiaomi का नया हीटिंग बोर्ड डिनर पार्टी के लिए बेहतरीन ऑप्शन! खाने को घंटों तक रखेगा गर्म!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia फोल्डेबल फूड वार्मिंग बोर्ड की कीमत 449 युआन है
  • वार्मिंग बोर्ड केवल चार मिनट में 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
  • यह पांच विभिन्न तापमान सेटिंग्स के साथ आता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में खाने को गर्म रखने वाले एक बोर्ड को लॉन्च किया है। Xiaomi Mijia लाइनअप का Foldable Food Warming Board हाई-डेंसिटी ग्राफीन हीटिंग फिल्म के साथ आता है, जो क्विक और एक समान हीटिंग देने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि यह केवल चार मिनट में 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसमें सतहों की सुरक्षा के लिए थ्री-जोन इंडिपेंडेंट टेंप्रेचर कंट्रोल मिलता है। हीटिंग बोर्ड पांच टेंप्रेचर सेटिंग्स के साथ आता है, जिससे यूजर बोर्ड को 40 से 130 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर सकते हैं।

Xiaomi Mijia फोल्डेबल फूड वार्मिंग बोर्ड की मूल कीमत 449 युआन (करीब 5,400 रुपये) रखी गई है। हालांकि, इसे चीन में 16 अक्टूबर तक क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस दौरान हीटिंग बोर्ड की कीमत 349 युआन (करीब 4,200 रुपये) रहेगी। शिपमेंट 23 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mijia फोल्डेबल फूड वार्मिंग बोर्ड केवल चार मिनट में 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसमें एक क्विक हीटिंग सिस्टम मिलता है, जो शुरुआती 10 सेकंड में तेजी से गर्म होता है। बोर्ड पांच विभिन्न तापमान सेटिंग्स के साथ आता है। इसके अलावा, बोर्ड का थ्री-जोन इंडिपेंडेंट टेंप्रेचर कंट्रोल तीनों पैनलों में से प्रत्येक में अलग-अलग तापमान लेवल प्रदान करता है।

Xiaomi डिवाइस हाई डेंसिटी ग्राफीन हीटिंग फिल्म के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह लंबे समय तक एक समान तापमान बनाए रख सकता है। इसके बेस में एयरजेल इंसुलेशन तकनीक लगी हुई है, जो गर्मी को टेबलटॉप पर पहुंचने से रोकती है। बोर्ड में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 cm एंटी-स्कैल्ड एज और एक फूड-सेफ्टी कांच की सतह है। इसके अलावा, यह 12 एंटी-स्लिप सिलिकॉन पैड के साथ आता है जो गिरने से रोकने के लिए स्टेबिलिटी प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mijia, Xiaomi Mijia Heating Board
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »