Xiaomi का नया रेफ्रिजिरेटर Xiaomi Mijia Cross Door 513 लीटर कैपिसिटी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

इसमें 513 लीटर की कैपिसिटी दी गई है जिसे तीन भागों में बांटा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 10:42 IST
ख़ास बातें
  • रेफ्रिजिरेटर में कंपनी ने डुअल फ्रिक्वेंसी इनवर्टर टेक्नोलॉजी दी है।
  • दावा है कि यह केवल 0.93kWh बिजली खपत करता है।
  • इसमें शोर भी बहुत कम होता है जो केवल 36dB बताया गया है।

Mijia Cross-Door Refrigerator 513L में कंपनी ने डुअल फ्रिक्वेंसी इनवर्टर टेक्नोलॉजी दी है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने नया Mijia Cross-Door Refrigerator 513L लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह मॉडर्न डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी का मिलाजुला रूप है। इसकी 60cm अल्ट्राथिन बॉडी है जिससे कि रेफ्रिजिरेटर के भीतर ज्यादा स्पेस उपलब्ध हो जाता है। इसमें 513 लीटर की कैपिसिटी दी गई है जिसे तीन भागों में बांटा गया है। इसकी टेम्परेचर रेंज माइनस 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक है। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑडर फीचर्स से भी लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia Cross-Door Refrigerator 513L Price

Mijia Cross-Door Refrigerator 513L को कंपनी ने “Ink Feather Rock” एडिशन में लॉन्च (via) किया है जिसकी कीमत 2699 युआन (लगभग 31,500 रुपये) है। यह रेफ्रिजिरेटर JD.com से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Mijia Cross-Door Refrigerator 513L Specifications

Mijia Cross-Door Refrigerator 513L के डिजाइन की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह मॉडर्न डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी 60cm अल्ट्राथिन बॉडी है जिससे कि रेफ्रिजिरेटर के भीतर ज्यादा स्पेस उपलब्ध हो जाता है। इसमें इंकस्टोन और मीटिओराइट टेक्स्चर दिया गया है। इसका डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है और फुटप्रिंट केवल 0.62m² का है। कंपनी का दावा है कि यह अन्य रेफ्रिजिरेटर के मुकाबले बहुत कम स्पेस लेता है किचन में कम जगह में भी फिट हो सकता है। 

रेफ्रिजिरेटर में 513 लीटर की कैपिसिटी दी गई है जिसे तीन भागों में बांटा गया है। इसमें 304 लीटर का कूलिंग एरिया दिया गया है। 180 लीटर का फ्रीजिंग जोन है, और 29 लीटर का एडजस्टेबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसकी टेम्परेचर रेंज माइनस 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक है। यह एडवांस्ड सिल्वर आयन एंटी बैक्टीरियल मॉड्यूल से लैस है। इसमें एंटी ऑडर फीचर भी दिया गया है। 
Advertisement

रेफ्रिजिरेटर में कंपनी ने डुअल फ्रिक्वेंसी इनवर्टर टेक्नोलॉजी दी है। दावा है कि यह केवल 0.93kWh बिजली खपत करता है। साथ ही इसमें शोर भी बहुत कम होता है जो केवल 36dB बताया गया है। यह Xiaomi के HyperOS Connect को भी सपोर्ट करता है और Mijia app के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें XiaoAI वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट भी बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.