Xiaomi ने पेश किया एलर्जी और डस्ट हटाने वाला एयर प्यूरीफायर, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाना है, लेकिन डिवाइस आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाना है
  • डिवाइस आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
  • प्री-बुकिंग अमाउट 1,099 युआन (करीब 12,800 रुपये) रखा गया है

Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को घरेलू बाजार में 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार में MIJIA Air Purifier 5 को दिखाया था, जो लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। प्यूरीफायर में एडवांस डस्ट सेंसर मॉनिटरिंग फीचर है, जो धूल के कणों को कैप्चर करने में सक्षम है। इसमें मौजूद LCD कलर पैनल पर रियलटाइम एयर क्वालिटी अपडेट मिलते हैं। पोलन एलर्जी वालों के लिए 98 प्रतिशत डस्ट रिमूवल रेट और PM10 कणों के लिए 99.98 प्रतिशत रिमूवल रेट का दावा करने वाला यह डिवाइस केवल 30.1 डीबी पर लो नॉयस ऑपरेशन का भी दावा करता है। कंपनी का कहना है कि MIJIA Air Purifier 5 में 12 महीने का लॉन्ग लाइफ फिल्टर मिलता है और यह HyperOS Connect सपोर्ट के लिए MIJIA ऐप के साथ कंपेटिबल है।

Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाना है, लेकिन डिवाइस आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग अमाउट 1,099 युआन (करीब 12,800 रुपये) रखा गया है।
Advertisement

Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह धूल हटाने की सटीकता के मामले में प्रति घंटे 98% पोलन रिमूवल और 99.98% PM10 रिमूवल रेट प्रदान करता है। यह कई तरह की एलर्जी पैदा करने वाले कारकों को भी खत्म करने का दावा करता है। इसकी फॉर्मेल्डिहाइड हटाने की दर 98.1% है। मशीन 12 महीने लंबी लाइफ वाले फिल्टर से लैस है।

Xiaomi प्रोडक्ट में डस्ट सेंसर मॉनिटरिंग और एयर स्टेटस विजुअलाइजेशन सपोर्ट मिलता है। डस्ट फंक्शन सेंसर धूल और हवा में उड़ने वाले धूल के बारीक कणों को कैप्चर करता है। यूजर्स रियलटाइम में पॉल्यूशन का स्टेटस और साथ ही क्लीन हवा का स्टेटस देख सकते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले शामिल किया गया है।
Advertisement

MIJIA Air Purifier 5 का अधिकतम ऑपरेटिंग नॉयस लेवल 30.1dB है और यह HyperOS Connect को सपोर्ट करता है। इसे MIJIA ऐप और XiaoAI के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.