Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत

कंपनी का यह टॉवर AC 115 डिग्री वाइड-एंगल एयरफ्लो सिस्टम के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2026 13:40 IST
ख़ास बातें
  • टॉवर AC 115 डिग्री वाइड-एंगल एयरफ्लो सिस्टम के साथ आता है।
  • इसमें ऑटोमेटिक क्लिनिंग फीचर भी है।
  • एसी में Mijia ऐप कंट्रोल दिया गया है और HyperOS Connect कनेक्ट फीचर भी है

Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है जो Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro के नाम से आता है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है जो Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसे टॉवर एसी के रूप में लॉन्च किया है। यह दो मॉडल्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बेहतरीन हार्डवेयर का इस्तेमाल इसमें करने का दावा किया है। यह 120mm क्रॉस फ्लो फैन ब्लेड से लैस है। इसमें बड़ा हीट एक्सचेंज एरिया है। यह 1760 m³/h एयरफ्लो और 30 सेकंड के अंदर कूलिंग कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है, और कौन से अन्य खास फीचर्स इसमें दिए गए हैं। 

Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro price

Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro को कंपनी ने दो मॉडल्स में लॉन्च किया है। एक 2HP मॉडल है जिसकी कीमत 4,699 युआन (लगभग 62,800 रुपये) है। दूसरा 3HP मॉडल है जिसकी कीमत 5,499 युआन (लगभग 73,500 रुपये) है। इन्हें Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro Specifications

मिजिया एयर कंडीशनर जाइंट एनर्जी सेविंग प्रो डुअल-रो कंडेंसर है, 120mm का क्रॉस फ्लो फैन ब्लेड इसमें दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 10% बड़ा हीट एक्सचेंज एरिया मिलता है। यह 1760 m³/h एयरफ्लो डिलीवर कर सकता है और 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग शुरू कर सकता है।  

कंपनी का यह टॉवर AC 115 डिग्री वाइड-एंगल एयरफ्लो सिस्टम के साथ आता है। इसमें कई एयरफ्लो मोड दिए गए हैं। यह 13 मीटर तक हवा फेंक सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कठिन मौसमों में भी बेहतर परफॉर्म कर सकता है। एसी -35°C से लेकर 65°C तक हीटिंग और कूलिंग रेंज के लिए काम करता है। इसमें ऑटोमेटिक क्लिनिंग फीचर भी है। साथ ही डर्ट डिटेक्शन और फिल्टर ब्लॉकेज रिमाइंडर जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। 

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए एसी में Mijia ऐप कंट्रोल दिया गया है और HyperOS Connect कनेक्ट फीचर भी है। यूजर इसके स्टेटस को मॉनिटर कर सकता है, रिमोट डायग्नॉस्टिक कर सकता है, और सॉफ्टवेयर अपडेट भी पा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.