Xiaomi ने लॉन्च किए AI फीचर्स वाले एयर कंडीशनर, सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग और 1 मिनट में हीटिंग

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज की रेंज में दो नए AI फीचर्स वाले एयर कंडीशनर Mi Home Super Energy 2HP और 3HP मॉडल लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन है।
  • Mi Home Super Energy Air Conditioner 3HP की कीमत 5,299 युआन है।
  • Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP में लेवल 1 एफिशिएंसी रेटिंग है।

Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज की रेंज में दो नए AI फीचर्स वाले एयर कंडीशनर Mi Home Super Energy 2HP और 3HP मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों ही मॉडल दीवार पर फिट होने के बजाय जमीन पर खड़े होकर ऑपरेट होते हैं। Mi Home सुपर एनर्जी 3HP एयर कंडीशनर का एयरफ्लो रेट 1,755 घन मीटर/घंटा है, जबकि 2HP मॉडल का एयरफ्लो रेट 1,520 घन मीटर/घंटा है। आइए Mi Home Super Energy 2HP और 3HP के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP, 3HP Price

Advertisement

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन (लगभग 58,415 रुपये) और 3HP मॉडल की कीमत 5,299 युआन (लगभग 67,401 रुपये) है। ये एयर कंडीशनर बिक्री के लिए Xiaomi Youpin की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।

Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP, 3HP Features

Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP और 3HP को फर्श पर वर्टिकल खड़ा करने वाले एयर कंडीशनर के तौर पर पेश किया गया है। इन दोनों नए मॉडल का एयरफ्लो एंगल 115 डिग्री है, जो हीटिंग और कूलिंग दोनों प्रदान करता है। Xiaomi का दावा है कि ये सिर्फ 30 सेकंड में कूलिंग शुरू कर सकता है, जबकि कमरे को गर्म करने में लगभग 1 मिनट लगता है।

Advertisement

इन दोनों मॉडल में मुख्य अंतर एयरफ्लो रेट का है। Mi Home सुपर एनर्जी 3HP एयर कंडीशनर का एयरफ्लो रेट 1,755 घन मीटर/घंटा है, जबकि 2HP मॉडल का एयरफ्लो रेट 1,520 घन मीटर/घंटा है। इन दोनों एयर कंडीशनर को एनर्जी एफिशिएंसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। Mi Home एयर कंडीशनर में मौजूद AI एल्गोरिदम 30 प्रतिशत तक एनर्जी की बचत करने में मदद करता है।

कंपनी इन दोनों मॉडल को चीन में लेवल 1 एफिशिएंसी रेटिंग के साथ प्रदान करती है। आपको बता दें कि यूजर्स Xiaomi ऐप के जरिए इन एयर कंडीशनर को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे बेहतर सेटिंग्स और OTA अपडेट्स भी मिलते हैं। हाइपरकनेक्ट की बदौलत ये नए एयर कंडीशनर Xiaomi स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.