Xiaomi ने लॉन्च किया गजब वॉटर प्यूरीफायर जो बर्फ भी जमाता है और पानी भी गर्म करता है

Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Water Purifier Ice-Making Edition लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Water Purifier Ice-Making Edition में 6-लीटर का ड्यूल वाटर टैंक है।
  • Mijia Water Purifier Ice Making Edition में ड्यूल UV स्टेरलाइजेशन लैंप है
  • Mijia Water Purifier Ice-Making Edition में 6 स्टेज RO+GC फिल्टरेशन है।

Mijia Water Purifier Ice-Making Edition में 6 लीटर का ड्यूल वाटर टैंक है।

Photo Credit: Mijia

Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Water Purifier Ice-Making Edition लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में वाटर प्यूरीफिकेशन, आइस मेकिंग और इंस्टेंट हीटिंग जैसे फीचर्स एक ही यूनिट में उपलब्ध हैं। Xiaomi ने ड्यूल UV स्टेरलाइजेशन लैंप इंटीग्रेटेड किए हैं जो पानी की टंकी और आइस स्टोरेज को साफ करते हैं। इस सिस्टम में 6-लीटर का ड्यूल वाटर टैंक शामिल है। यहां हम आपको Mijia वाटर प्यूरीफायर आइस-मेकिंग एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia Water Purifier Ice-Making Edition Price

कीमत की बात करें तो Mijia Water Purifier Ice-Making Edition की कीमत 4,499 युआन (लगभग 55,430 रुपये) है, जबकि शुरुआती कीमत 4,099 युआन (लगभग 50,519 रुपये) है। वहीं Mijia Water Purifier Ice-Making Edition अब बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

Mijia Water Purifier Ice-Making Edition Specifications

Xiaomi Mijia Water Purifier Ice-Making Edition एक वेरिएबल-फ्रीक्वेंसी आइस-मेकिंग सिस्टम का उपयोग करता है जो स्टैंडर्ड मोड में 15 मिनट में 10 ग्राम के 5 ट्रांसपेरेंट आइस क्यूब बनाता है। यह एक क्विक मोड का भी सपोर्ट करता है जो 10 मिनट में 6 ग्राम के 5 आइस क्यूब बनाता है। इसका कंप्रेसर ड्यूल स्पीड फैन के साथ काम करता है जिससे एक समान आउटपुट मिलता है और नॉयज का लेवल 35dB पर कम रहता है। यह सिस्टम एक बार में 40 से 50 आइस क्यूब स्टोर कर सकता है और 75 प्रतिशत एफिशिएंसी पर उन्हें 5 घंटे तक सुरक्षित रख सकता है।

Xiaomi ने ड्यूल UV स्टेरलाइजेशन लैंप इंटीग्रेटेड किए हैं जो पानी की टंकी और आइस स्टोरेज को साफ करते हैं। इसके अलावा 99.9 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और लिस्टेरिया संदूषण के जोखिम को कम करते हैं। प्यूरीफायर में एक ऑटोमैटिक आइस-रिलीज सिस्टम भी शामिल है जो एक बटन दबाते ही आइस निकाल देता है। Mijia प्यूरीफायर 6 स्टेज RO+GC फिल्टरेशन सिस्टम का उपयोग करता है जो 0.0001 माइक्रोन तक फिल्टर करने में सक्षम है। यह माइक्रोप्लास्टिक, हैवी मैटल, PFAS और अन्य हानिकारक पदार्थों को हटा देता है। फिल्टर किया गया पानी बेबी-ग्रेड ड्रिंकिंग स्टैंडर्ड को पूरा करता है और कई सेफ्टी सर्टिफिकेशन को पास करता है।

Advertisement

इस सिस्टम में 6-लीटर का ड्यूल वाटर टैंक शामिल है जो साफ पानी और गंदे पानी से अलग करता है। यह पानी के फ्लो को रोकता है और पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। Xiaomi ने इस प्यूरीफायर में 2100W का थिक-फिल्म हीटिंग सिस्टम लगाया है जो सिर्फ 3 तीन सेकंड में पानी गर्म कर सकता है। यह 1°C की सटीकता के साथ 40°C से 95°C तक टेंप्रेचर एडजेस्टमेंट का सपोर्ट करता है। Mijia ऐप और HyperOS कनेक्ट के जरिए यूजर्स सेटिंग्स को ठीक कर सकते हैं, पानी की गुणवत्ता को चेक कर सकते हैं और रियल टाइम में सिस्टम के स्टेटस को मॉनिटर कर सकते हैं।

यह प्यूरीफायर 6 लीटर के रिमूवेबल टैंक, 2 लीटर के प्योर पानी के जग और ट्राई-कलर एंबिएंट इंडीकेटर वाले टच कंट्रोल पैनल के साथ आता है। डेस्कटॉप डिजाइन को किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है और यह प्लग-एंड-प्ले उपयोग का सपोर्ट करता है। इस यूनिट की रेटेड वाटर एफिशिएंसी 76.2 प्रतिशत है। RO फिल्टर 3 साल तक चलता है और GC कम्पोजिट फिल्टर 1 साल तक चलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.