• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Fascia Gun 3 Mini: करीब 2,700 रुपये वाला यह छोटा मसाजर जेब में हो जाता है फिट, जानें खासियतें

Xiaomi Fascia Gun 3 Mini: करीब 2,700 रुपये वाला यह छोटा मसाजर जेब में हो जाता है फिट, जानें खासियतें

Xiaomi Fascia Gun 3 Mini की चीन में कीमत 229 युआन (करीब 2,700 रुपये) है और यह 12 फरवरी से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह डीप स्पेस ग्रे, लाइट सैंड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Xiaomi Fascia Gun 3 Mini: करीब 2,700 रुपये वाला यह छोटा मसाजर जेब में हो जाता है फिट, जानें खासियतें

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Fascia Gun 3 Mini की चीन में कीमत 229 युआन है
  • यह 12 फरवरी से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
  • इसमें ब्रशलेस मोटर है, जो 12 kg तक का थ्रस्ट फोर्स जनरेट कर सकती है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Fascia Gun 3 Mini को लॉन्च किया है, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल मसाज गन है। इसमें मौजूद ब्रशलेस मोटर 12 किलोग्राम तक का थ्रस्ट फोर्स देती है, जो मांसपेशियों की थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त बताया जाता है। अपनी ताकत के बावजूद, यह केवल 40dB का शोर करती है। इसमें एक इंटेलिजेंट प्रेशर-सेंसेटिव LED रिंग है, जो सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल के लिए लगने वाले फोर्स के आधार पर रंग बदलती है। केवल 357 ग्राम वजनी गन कहीं इतनी पोर्टेबल है कि इसे किसी भी जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 1900mAh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार 9 घंटे तक का रनटाइम दे सकती है और डेली 15 मिनट के सेशन के साथ 30 दिनों तक चल सकती है। इसमें चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Xiaomi Fascia Gun 3 Mini की चीन में कीमत 229 युआन (करीब 2,700 रुपये) है और यह 12 फरवरी से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह डीप स्पेस ग्रे, लाइट सैंड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Xiaomi प्रोडक्ट छोटा, लेकिन पावरफुल मसाज गन बताया जा रहा है। इसमें ब्रशलेस मोटर मिलती है, जो 12 किलोग्राम तक का थ्रस्ट फोर्स जनरेट कर सकती है। इसमें 1900mAh की लिथियम बैटरी है, जो मिनिमम सेटिंग पर 9 घंटे तक और 2 किलो लोड के साथ 5 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। कंपनी का यह दावा भी है कि 15 मिनट के डेली यूज के साथ, यह एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

कंपनी का दावा है कि यह 40dB जितना कम शोर जनरेट करता है, जो एक रेफ्रिजरेटर की आवाज के बराबर है। मसाज गन में एक इंटेलिजेंट प्रेशर-सेंसेटिव LED रिंग है, जो फोर्स को रियलटाइम में भापते हुए रंग बदलती है। इससे यूजर को पता चलता है कि कब कितना फोर्स देना है या कितना फोर्स जनरेट किया जा रहा है।

यह हल्के, पोर्टेबल डिजाइन में आता है, जिसका वजन केवल 357 ग्राम है। इसका कॉम्पैक्ट बिल्ड इसे आसानी से बैग या जेब में भी रखने की अनुमति देता है, जिससे यह घर या वर्कआउट के दौरान या ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »