Xiaomi Smart Astronomical Telescope: ब्रह्मांड के तारों को हाई-डेफिनेशन में कैप्चर करता है शाओमी का टेलीस्कोप, जानें कीमत

Xiaomi Dangdangli Smart Astronomical Telescope TW2 को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2024 21:10 IST
ख़ास बातें
  • क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर लिस्ट किया गया है टेलीस्कोप
  • यह 500 mm फोकल लेंथ और 82 mm अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा भी है
  • TW2 का इस्तेमाल तारों को देखने के लिए किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर नए-नए प्रोडक्ट्स के लिए फंडिंग जुटाता है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म पर Dangdangli Smart Astronomical Telescope TW2 को लिस्ट किया है। इस टेलीस्कोप लेंस के साथ डिजिटल कैमरा जुड़ा हुआ है, जिसके जरिए यूजर बेहतरीन एस्ट्रोनोमिकल तस्वीरें या वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। दूरबीन होने के साथ-साथ यह 500 mm फोकल लेंथ और 82 mm अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा भी है। TW2 का इस्तेमाल तारों को देखने के लिए किया जा सकता है। साथ ही युवा इसे खगोलिय शिक्षा के लिए भी कर सकते हैं। स्मार्ट एस्ट्रोनॉमिकल टेलीस्कोप का ऑप्टिकल लेंस हाई लाइट ट्रांसमिटेंस कोटिंग की 12 परतों से लैस आता है। डांगडांगली टेलीस्कोप में 6,000mAh की बैटरी है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Dangdangli Smart Astronomical Telescope TW2 को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर लिस्ट किया गया है। क्राउडफंडिंग के लिए इसकी कीमत 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपये) रखी गई है। इसे केवल ब्लैक रंग में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, क्राउडफंडिंग खत्म होने के बाद, इसकी मूल कीमत 2,379 युआन (करीब 27,300 रुपये) हो जाएगी।

फीचर्स की बात करें, तो Dangdangli Smart Astronomical Telescope TW2 500 mm फोकल लेंथ और 82 mm अपर्चर के साथ एक पावरफुल टेलीस्कोप और टेलीफोटो कैमरा दोनों के रूप में काम करता है, जिससे यूजर्स वाइड और दूर के ऑब्जेक्ट को कैप्चर कर सकते हैं। इसके बिल्ट-इन डिजिटल कैमरे में एक बड़ा 1/1.8-इंच सेंसर है और यह 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जिससे हाई-डेफिनेशन तस्वीरें और वीडियो कैप्चर हो सकती हैं।

टेलीस्कोप इमेज क्वालिटी बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है, जिससे तस्वीरें और वीडियो कंपनी के दावे अनुसार, क्लीयर और अधिक लाइव लगती हैं। 6,000mAh की बैटरी लंबा यूसेज देने का दावा करती है। इसमें 5-इंच 720p स्क्रीन मिलती है जिसे किसी भी एंगल से देखने के लिए 180 डिग्री तक एडजस्ट किया जा सकता है।
Advertisement

नोवाटेक हाई-परफॉर्मेंस चिप्स और 1.5T DLA इंजन से लैस Dangdangli Smart Astronomical Telescope TW2 बेहतर और स्मूथ ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। इसमें ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी शामिल है, जिसके जरिए यूजर तस्वीरें लेते समय टेलीस्कोप को हिलाने से बच सकते हैं। यह वाईफाई कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और एक साथ कई स्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि ये एविएशन-ग्रेड अलॉय से बना है, जिससे यह हल्का और टिकाऊ दोनों है। मैकेनिकल स्टार नेविगेशन सिस्टम और फोकसिंग सिस्टम आकाशीय पिंडों का अवलोकन करते समय सटीक एडजस्टमेंट की अनुमति देता है।

TW2 में हाई लाइट ट्रांसमिटेंस कोटिंग की 12 परतों वाले लेंस हैं, जो रिफ्लेक्शन को कम करते हैं और कलर एक्यूरेसी में सुधार करते हैं। इसके साथ कंपेटिबल डांगडांगली ऐप खगोल विज्ञान का भरपूर ज्ञान और संसाधन प्रदान करता है, जो दूरबीन को बच्चों और वयस्कों के लिए एक अच्छा शैक्षिक डिवाइस बनाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.