Xiaomi का यह AI स्मार्ट कैमरा पहचान लेता है बच्चे की हंसी और खांसी, साथ में मिलता है 5-इंच का मॉनिटर

Xiaomi ने “Baby Care Edition” स्मार्ट कैमरा के साथ आने वाले मॉनिटर में 5-इंच साइज की स्क्रीन मिलती है, जो 720p HD तस्वीरें दिखाती है, जबकि कैमरा 2880 x 1620 रिजॉल्यूशन में एक्टिविटी कैप्चर करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • इसकी चीन में 769 युआन (करीब 9,000 रुपये) कीमत
  • कैमरे का AI एल्गोरिदम बच्चे की मुस्कुराहट डिटेक्ट कर सकता है
  • बच्चे का रोना, उसकी आवाज और यहां तक की खांसी को भी पहचान सकता है
Xiaomi ने चीन में एक स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है, जिसे स्पेशली बच्चों की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसका नाम "Baby Care Edition" रखा है, जो माता-पिता को उनके छोटे बच्चों पर नजर रखने की सुविधा देगा। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में प्राइवेसी को प्राथमिकता दी गई है और यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस फीचर्स के साथ आता है। कैमरा बच्चे के रोने या आवाज को तो मॉनिटर करता ही है, साथ ही खास बात यह है कि यह उसके खांसने की आवाज पर भी एक्टिव हो जाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi ने “Baby Care Edition” स्मार्ट कैमरा को चीन में 769 युआन (करीब 9,000 रुपये) कीमत के साथ कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा है। इसे पिछले महीने क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

खासियतों की बात करें, तो इस स्मार्ट कैमरा की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद AI फीचर्स हैं। कंपनी दावा करती है कि कैमरा बच्चे का रोना, उसकी आवाज और यहां तक की खांसी को भी पहचान सकता है और इसके बाद माता-पिता को सूचित करता है। यूजर्स इस कैमरा को Mi Home ऐप के साथ कनेक्ट कर सकते हैं, जो उन्हें वर्चुअल "प्ले एरिया" सेट करने की सुविधा देता है। इसके बाद, यदि बच्चा तय क्षेत्र से बाहर जाता है या इसमें वापस आता है, तो स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन अलर्ट मिलता है।

कैमरे में दो ऑपरेशन मोड हैं: लोकल और ऑनलाइन। ऑफलाइन मोड में इंटरनेट कनेक्शन के बिना मॉनिटर को सीधे कैमरे से जोड़ा जा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि तस्वीरें कभी भी क्लाउड पर ना जाएं। ऑनलाइन मोड Mi Home ऐप के जरिए तस्वीरों या लाइव एक्टिविटी को रिमोटली एक्सेस करने के लिए उपलब्ध कराता है।
Advertisement

इसके साथ आने वाले मॉनिटर में 5-इंच साइज की स्क्रीन मिलती है, जो 720p HD तस्वीरें दिखाती है, जबकि कैमरा 2880 x 1620 रिजॉल्यूशन में एक्टिविटी कैप्चर करता है। यह डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz/5GHz) को सपोर्ट करता है और तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है - माइक्रोएसडी कार्ड, NAS ट्रांसफर और क्लाउड स्टोरेज (पेड मेंबरशिप)। यह डिवाइस 10 घंटे लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। "बेबी केयर एडिशन" कैमरे का AI एल्गोरिदम बच्चे की मुस्कुराहट डिटेक्ट कर सकता है और उसे तुरंत रिकॉर्ड करता है।
Advertisement

प्राइवेसी फीचर्स की बात करें, तो इसमें कैमरा के एंगल को केवल मैनुअल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है, जो सुनिश्चित करता है कि यदि कैमरा हैक होता है, तो कोई भी इसे रिमोटली पैन नहीं कर सके। इसके अलावा, Mi Home ऐप पर ऐसे एरिया सेट किए जा सकते हैं, जहां यह कैमरा रिकॉर्डिंग बंद कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  2. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  4. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  5. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  6. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  7. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  8. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  9. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  10. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.