• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का यह AI स्मार्ट कैमरा पहचान लेता है बच्चे की हंसी और खांसी, साथ में मिलता है 5 इंच का मॉनिटर

Xiaomi का यह AI स्मार्ट कैमरा पहचान लेता है बच्चे की हंसी और खांसी, साथ में मिलता है 5-इंच का मॉनिटर

Xiaomi ने “Baby Care Edition” स्मार्ट कैमरा के साथ आने वाले मॉनिटर में 5-इंच साइज की स्क्रीन मिलती है, जो 720p HD तस्वीरें दिखाती है, जबकि कैमरा 2880 x 1620 रिजॉल्यूशन में एक्टिविटी कैप्चर करता है।

Xiaomi का यह AI स्मार्ट कैमरा पहचान लेता है बच्चे की हंसी और खांसी, साथ में मिलता है 5-इंच का मॉनिटर
ख़ास बातें
  • इसकी चीन में 769 युआन (करीब 9,000 रुपये) कीमत
  • कैमरे का AI एल्गोरिदम बच्चे की मुस्कुराहट डिटेक्ट कर सकता है
  • बच्चे का रोना, उसकी आवाज और यहां तक की खांसी को भी पहचान सकता है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में एक स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है, जिसे स्पेशली बच्चों की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसका नाम "Baby Care Edition" रखा है, जो माता-पिता को उनके छोटे बच्चों पर नजर रखने की सुविधा देगा। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में प्राइवेसी को प्राथमिकता दी गई है और यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस फीचर्स के साथ आता है। कैमरा बच्चे के रोने या आवाज को तो मॉनिटर करता ही है, साथ ही खास बात यह है कि यह उसके खांसने की आवाज पर भी एक्टिव हो जाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi ने “Baby Care Edition” स्मार्ट कैमरा को चीन में 769 युआन (करीब 9,000 रुपये) कीमत के साथ कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा है। इसे पिछले महीने क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध कराया गया था।

खासियतों की बात करें, तो इस स्मार्ट कैमरा की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद AI फीचर्स हैं। कंपनी दावा करती है कि कैमरा बच्चे का रोना, उसकी आवाज और यहां तक की खांसी को भी पहचान सकता है और इसके बाद माता-पिता को सूचित करता है। यूजर्स इस कैमरा को Mi Home ऐप के साथ कनेक्ट कर सकते हैं, जो उन्हें वर्चुअल "प्ले एरिया" सेट करने की सुविधा देता है। इसके बाद, यदि बच्चा तय क्षेत्र से बाहर जाता है या इसमें वापस आता है, तो स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन अलर्ट मिलता है।

कैमरे में दो ऑपरेशन मोड हैं: लोकल और ऑनलाइन। ऑफलाइन मोड में इंटरनेट कनेक्शन के बिना मॉनिटर को सीधे कैमरे से जोड़ा जा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि तस्वीरें कभी भी क्लाउड पर ना जाएं। ऑनलाइन मोड Mi Home ऐप के जरिए तस्वीरों या लाइव एक्टिविटी को रिमोटली एक्सेस करने के लिए उपलब्ध कराता है।

इसके साथ आने वाले मॉनिटर में 5-इंच साइज की स्क्रीन मिलती है, जो 720p HD तस्वीरें दिखाती है, जबकि कैमरा 2880 x 1620 रिजॉल्यूशन में एक्टिविटी कैप्चर करता है। यह डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz/5GHz) को सपोर्ट करता है और तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है - माइक्रोएसडी कार्ड, NAS ट्रांसफर और क्लाउड स्टोरेज (पेड मेंबरशिप)। यह डिवाइस 10 घंटे लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। "बेबी केयर एडिशन" कैमरे का AI एल्गोरिदम बच्चे की मुस्कुराहट डिटेक्ट कर सकता है और उसे तुरंत रिकॉर्ड करता है।

प्राइवेसी फीचर्स की बात करें, तो इसमें कैमरा के एंगल को केवल मैनुअल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है, जो सुनिश्चित करता है कि यदि कैमरा हैक होता है, तो कोई भी इसे रिमोटली पैन नहीं कर सके। इसके अलावा, Mi Home ऐप पर ऐसे एरिया सेट किए जा सकते हैं, जहां यह कैमरा रिकॉर्डिंग बंद कर देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »