Xiaomi ने लॉन्च किया पॉकेट में फिट होने वाला 20,000mAh पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग करता है सपोर्ट! जानें कीमत

Xiaomi पावर बैंक में दो 10,000mAh लिथियम-आयन सेल पर काम करने वाली 20,000mAh की विशाल बैटरी क्षमता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 21:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में 20,000mAh क्षमता का पोर्टेबल पावर बैंक लॉन्च किया है
  • घरेलू बाजार में इसकी कीमत 129 युआन (करीब 1,500 रुपये) है
  • इसकी पहली सेल 2 जनवरी को JD.com पर आयोजित की जाएगी

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने डुअल 10,000mAh लिथियम-आयन सेल वाला एक स्लिम 20,000mAh पावर बैंक पेश किया है। यह 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें एक साथ तीन डिवाइसों को चार्ज करने के लिए एक बिल्ट-इन USB-C केबल, एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट शामिल है। Android और iPhone मॉडल (iPhone 15 या उससे नए) के साथ कंपेटिबल यह पावर बैंक विभिन्न डिवाइस को चार्ज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह कॉम्पैक्ट पावर बैंक एविएशन-सेफ डिजाइन के साथ आता है।

Xiaomi ने चीन में 20,000mAh क्षमता का पोर्टेबल पावर बैंक लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इसकी कीमत 129 युआन (करीब 1,500 रुपये) रखी है। Gizmochina के मुताबिक, इसकी पहली सेल 2 जनवरी को JD.com पर आयोजित की जाएगी। यह दो मैट-फिनिश कलर ऑप्शन - लाइट ग्रे और डार्क ग्रे में आता है।

नए Xiaomi प्रोडक्ट में दो 10,000mAh लिथियम-आयन सेल पर काम करने वाली 20,000mAh की विशाल बैटरी क्षमता है। ये सेल 12,000mAh (5V/3A) की इफेक्टिव रेटेड कैपेसिटी और 74Wh की एनर्जी रेटिंग प्रदान करते हैं। इस स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से एविएशन-सेफ है। नया पावर बैंक सभी Android डिवाइस और iPhone 15 या उससे नए मॉडल्स के साथ कंपेटिबल है। इसके अलावा, यह कई अन्य डिवाइस टाइप को चार्ज करने के लिए एक बिल्ट-इन USB-C केबल, एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट के साथ आता है।

यह 22.5W का मैक्सिमम फास्ट-चार्जिंग आउटपुट देता है। यह टेंप्रेचर कंट्रोल, शॉर्ट-सर्किट सुरक्षा, ओवरचार्ज/ओवर-डिस्चार्ज प्रोटेक्शन और ओवरकरंट प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ आने का दावा करता है। इसका माप 128 x 73 x 32mm है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.