दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 5 रनवे, 400 टर्मिनल गेट…सोशल मीडिया पर आई तस्‍वीर!

World Largest Airport : एयरपोर्ट के निर्माण में 34.85 अरब डॉलर (2.92 लाख करोड़ रुपये) की लागत आएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
  • अगले 10 साल में बनाने की तैयारी
  • हर साल 26 करोड़ पैसेंजर्स की होगी क्षमता

हवाई अड्डे का नाम अल-मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Al Maktoum International Airport) होगा।

Photo Credit: @HHShkMohd

UAE के सबसे बड़े शहर दुबई (Dubai) में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इसकी क्षमता हर साल  26 करोड़ पैसेंजर्स की होगी। रविवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर ऐलान किया कि उनकी सरकार ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल डिजाइनों को मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट के निर्माण में 34.85 अरब डॉलर (2.92 लाख करोड़ रुपये) की लागत आएगी। हवाई अड्डे का नाम अल-मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Al Maktoum International Airport) होगा।   

अपने पोस्‍ट में शेख मोहम्मद ने कहा कि अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच गुना बड़ा होगा। जानकारी के अनुसार अगले 10 साल में दुबई एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशंस को अल मकतूम में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नए एयरपोर्ट में 5 पैरलल रनवे होंगे। इसका मतलब है कि यहां एकसाथ 5 विमान टेक ऑफ या लैंड कर पाएंगे। नए एयरपोर्ट में 400 टर्मिनल गेट्स होंगे। 
Advertisement
 

शेख ने यह भी दावा किया कि एविएशन सेक्‍टर की कई नई टेक्‍नॉलजीज को पहली बार नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट में लगाया जाएगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट के चारों ओर दुबई साउथ में एक शहर भी बसाया जा रहा है। बताया जाता है कि नए एयरपोर्ट के निर्माण के बाद और भविष्‍य में दुबई में 10 लाख लोगों के लिए घर की जरूरत होगी। इसी को ध्‍यान में रखते हुए नया शहर बसाया जा रहा है। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए एयरपोर्ट का एरिया 70 स्क्वायर किलोमीटर होगा। अलगे 10 साल में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। दुबई एयरपोर्ट पर बढ़ रहे बोझ को देखते हुए नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। दुबई एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे बिजी एयरपोर्ट कहा जाता है। यूएई की सरकार कई वर्षों से नए एयरपोर्ट के प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है। मंदी की वजह से साल 2009 में इस प्रोजेक्‍ट को टालना पड़ा था। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.